{"_id":"5ba400ac867a557fa90029fd","slug":"201537474732-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 से शुरू होगी ऑनलाइन भवन मानचित्र योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 से शुरू होगी ऑनलाइन भवन मानचित्र योजना
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
demo pic
हल्द्वानी। शहर में ऑनलाइन भवन मानचित्र स्वीकृति योजना 22 सितंबर से शुरू होगी। डीएम विनोद कुमार सुमन इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
प्राधिकरण के संयुक्त सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण (उडा) के मुख्य अभियंता के निर्देश के तहत शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में भवन मानचित्र ऑनलाइन स्वीकृत करने के निर्देश पिछले दिनों जारी किए गए थे। इसे देखते हुए ड्राफ्टमैन, इंजीनियर, आर्किटेक्ट समेत प्राधिकरण कर्मियों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उपाध्याय ने बताया कि उडा ने अपना एक प्रतिनिधि भी कुछ समय के लिए यहां नियुक्त किया है जो इस कार्य में अभियंताओं, ड्राफ्टमैनों की मदद करेगा। 22 सितंबर को डीएम सुमन इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद ऑफलाइन मानचित्र स्वीकृति प्रणाली खत्म कर दी जाएगी। ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत प्रणाली को लेकर यदि किसी व्यक्ति को कोई शंका हो तो वह मोबाइल नंबर 8755613992, 7351343982 अथवा 9719154480 में संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मानचित्र स्वीकृत सिस्टम का लिंक यूएचयूडीए.ओआरजी.इन है।