{"_id":"5b4bab734f1c1b47748b5006","slug":"201531685747-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का चॉपर अचानक उतरा हल्द्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम का चॉपर अचानक उतरा हल्द्वानी
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
cm trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को हेलीकॉप्टर से यात्रा अधूरी छोड़नी पड़ी। करीब तीन बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के हेलीकॉप्टर ने तिकोनिया स्थित एअरोड्रम पर उतरा। यहां से सीएम सीधे सर्किट हाउस गए और पांच मिनट बाद ही कार से अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए। सर्किट हाउस में सीएम ने भाजपा नेताओं से भी बात की और उन्हें आपदा के मामलों के प्रति सजग रहने को कहा।
हरेला पर्व के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री को अल्मोड़ा में वृहद पौधरोपण अभियान में शामिल होना है। इसके लिए देहरादून से वे हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना भी हुए। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर का अल्मोड़ा में उतरना संभव नहीं हो पा रहा था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस वजह से सीएम के हेलीकॉप्टर को हल्द्वानी में उतारा गया। सर्किट हाउस में सीएम ने भाजपा नेताओं से भी बात की। जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की जानकारी ली और पार्टी के लोगों से कहा कि आपदाओं के प्रति सजग रहे। किसी भी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव के काम में पार्टी भी सहयोग करे। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के वल पांच मिनट ही यहां पर रहे और इसके बाद अल्मोड़ा के लिए कार से रवाना हुए। सीएम के हल्द्वानी में उतरने की पूर्व सूचना पर नगर निगम भी हरकत में आ गया था। इस कारण नगर निगम ने सीएम के गुजरने वाले रास्तों में पूरी तरह से पहले ही सफाई करा ली थी।
डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि मौसम खराब होने और हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना पहले मिल गई थी इस कारण इसे इमरजेंसी लेंडिंग नहीं माना जा सकता।
अल्मोड़ा में मौसम खराब होने के कारण कार से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए
सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं से की मुलाकात