{"_id":"5b4a5bb84f1c1b3b5a8b4be0","slug":"201531599800-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की मेरिट घोषित, 2039 विद्यार्थी दाखिले से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की मेरिट घोषित, 2039 विद्यार्थी दाखिले से बाहर
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
admission shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज ने शनिवार को बीए प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट घोषित कर दी है। बीए में निर्धारित सीटों के आधार पर 3319 में से केवल 1280 विद्यार्थियों का मेरिट में चयन हुआ। आवेदन करने वाले 2039 छात्र एमबी कॉलेज से बाहर हो गए हैं।
कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आवेदन फार्म के डाटा के आधार पर एमबीपीजी कालेज में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट तैयार की जा रही हैं। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. हेमंत कुमार शुल्क ने बीए की 41 पन्नों की मेरिट शनिवार अपराह्न तीन बजे महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया। नोटिस बोर्ड पर जगह कम पड़ने पर मेरिट लिस्ट के आसपास तीन स्थानों पर चिपकाए गए।
मेरिट में किरन टॉप पर, कटऑफ 322.5
हल्द्वानी। बीए की मेरिट में 466 अंकों के आधार पर किरन गोस्वामी पहले नंबर पर रहीं। जबकि मेरिट कटऑफ 322.5 अंकों तक रहा। एससी वर्ग 19 प्रतिशत, एसटी वर्ग 04 प्रतिशत, ओबीसी वर्ग 14 प्रतिशत आरक्षित कोटे के आधार पर मेरिट तैयार की गई है। क्षैतिज आरक्षण के तहत महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। साथ ही पूर्व सैनिक आश्रित 05 प्रतिशत, दिव्यांगों के लिए 03 प्रतिशत तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रितों को दो प्रतिशत कोटे का लाभ मिला है।
विज्ञापन
गेप ईयर होने पर घट गए मेरिट में अंक
हल्द्वानी। इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद गेप ईयर होने पर कई विद्यार्थियों के अंक मेरिट में घट गए। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. हेमंत शुक्ला ने बताया कि यदि किसी विद्यार्थी वर्ष 2017 में इंटर उत्तीर्ण किया और उस समय प्रवेश न लेकर वर्ष 2018 में आवेदन किया तो एक वर्ष गेप होने पर उसके पूर्ण प्राप्तांक में से 5 प्रतिशत और यदि दो वर्ष का गेप है तो प्राप्तांक में से 10 प्रतिशत अंक कम हो जाते हैं।
एक वर्ष पुराना मान्य होगा प्रमाणपत्र
हल्द्वानी। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने बताया कि ओबीसी समेत प्रमाणपत्र एक वर्ष पुराने मान्य नहीं होंगे। काउंसिलिंग में इससे संबंधित छात्र-छात्राओं को ओबीसी आदि का प्रमाणपत्र एक वर्ष की अवधि का बना ही होना चाहिए, तभी उनका दाखिला हो सकेगा।
एमएससी की मेरिट लिस्ट 21 को
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में एमएससी प्रथम सेमेस्टर के सभी विषयों की मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को जारी की जाएगी। प्रभारी प्राचार्य डा. रेखा पांडेय ने बताया कि मेरिट में चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
20 से लगेंगी कक्षाएं
हल्द्वानी। एमबीपीजी कालेज में प्रवेश प्रक्रिया के साथ - साथ एमएससी तीसरे सेमेस्टर की कक्षाएं भी शुरू करने की तैयारी की गई है। एमएससी तीसरे सेमेस्टर की क्लासें 20 जुलाई से शुरू हो होंगी। इसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत आदि विषयों की सुबह सात बजे से दस बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 1400 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। कालेज के मुताबिक परीक्षा में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। रविवार को भी सेमेस्टर परीक्षा है।
महिला कॉलेज में 100 से अधिक दाखिले
हल्द्वानी। महिला वाणिज्य महाविद्यालय में शनिवार को विभिन्न कक्षाओं में 100 से अधिक छात्राओं ने दाखिला लिया। शनिवार को बैंक बंद होने के कारण प्रवेश शुल्क जमा नहीं हो सका। प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, परास्नातक विषयों में मेरिट के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शनिवार को प्रवेश समितियों ने छात्राओं के अभिलेख चेक करने के बाद 100 से अधिक दाखिले की संस्तुति की।
डीएसबी में मंगलवार को जारी होगी बीएससी की दूसरी मेरिट लिस्ट
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के शनिवार को बीए की दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर 50 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए तो वहीं बीएससी में 59 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए। एमएससी वनस्पति विज्ञान की पहली मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी कर दी गई। साथ ही दो दिन का अवकाश होने के चलते अब मंगलवार को बीएससी प्रथम सेमेस्टर की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो सकेगी। बीएससी की पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर विज्ञान, जीव विज्ञान वर्ग में 34 व गणित वर्ग में 25 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए।