{"_id":"5abd4fa64f1c1b9a618b4685","slug":"201522356134-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी नही मात्रृ भाषा हिंदी का प्रयोग करे युवा : कोश्यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी नही मात्रृ भाषा हिंदी का प्रयोग करे युवा : कोश्यारी
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने ग्राफिक एरा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को मातृभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील की। ग्राफिक एरा में मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी और विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव आर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद कोश्यारी ने कहा कि आधुनिक युग में छात्र-छात्राएं अंग्रेजी का अधिक प्रयोग कर मातृभाषा हिंदी को भूल रहे हैं। युवा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सांसद प्रतिनिधि ध्रुव रौतेला, ग्राफिक एरा कॉलेज के निदेशक प्रो. अनिल कुमार बालिगा, डीन डॉ. आरसीएस मेहता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मनोज लोहनी, भाजपा मीडिया सहप्रभारी संजय वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबादत्त आर्य, प्रकाश आर्य, जुगल मठपाल आदि मौजूद रहे।
वृद्ध चित्रलेखा महिला को किया सम्मानित
भीमताल (नैनीताल)। एनएसएस इकाई ग्राफिक एरा कॉलेज भीमताल ने बाजार में वृहद रैली का आयोजन किया। रैली में स्वयंसेवियों ने लोगों से पॉलिथीन का उपयोग न करने की अपील की। इस दौरान कागज के बने पांच हजार बैग बांटे। रैली के बाद बौद्धिक सत्र में वृद्ध चित्रलेखा महिला हरिप्रिया शाह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। हरिप्रिया शाह ने ऐपण बनाने के गुर सिखाए।