फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की कवायद

अब नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की कवायद

Wed, 27 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
अब नगर निगम के वार्डों के आरक्षण की कवायद
हल्द्वानी। नगर निगम में अब वार्डों के आरक्षण का काम होगा। यह काम राज्य निर्वाचन आयोग करेगा। मंगलवार को नगर निगम ने 60 वार्डों के परिसीमन और जातिगत जनसंख्या की सर्वे रिपोर्ट राज्य निर्वाचन आयोग को भेजीं। हालांकि ऐसा करके नगर निगम ने अपने लिए एक मुसीबत और खड़ी कर ली है। कारण यह भी है कि वार्डों के परिसीमन को आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही अंतिम रूप दिया जाना था।
विज्ञापन

नगर निगम में अब तक 25 वार्ड थे। सीमा विस्तार के तहत अब 60 वार्ड हो गए हैं। मंगलवार को नगर निगम ने परिसीमन का काम पूरा किया। इसके साथ ही वार्डों की जातिगत जनसंख्या के सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया। इन दोनों रिपोर्टों को मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग और शासन को भेज दिया गया। निगम अधिकारियों के मुताबिक अब वार्डों का आरक्षण किया जाना है। यह काम राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से होगा। इसके साथ ही नगर निगम के अध्यक्ष पद पर भी आरक्षण की तस्वीर साफ होनी बाकी है।
विज्ञापन

वैसे नगर निगम की ओर से वार्डों के परिसीमन के तहत संबंधित वार्डों से आपत्तियों को स्वीकार करने के लिए 29 दिसंबर अंतिम तिथि तय की गई थी। इसके बाद निगम को इन आपत्तियों का निस्तारण प्रस्ताव को अंतिम रूप देना था। नगर निगम अभी इस मुद्दे पर खामोश है कि बिना आपत्तियों को सुने ही प्रस्ताव को अंतिम रूप किस तरह से दे दिया गया। अधिक से अधिक निगम के अधिकारी यही कह रहे हैं कि शासन की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। जाहिर है कि यह मामला आने वाले समय में निगम पर भारी पड़ सकता है। कांग्रेस पहले ही इस मामले को लेकर आक्रामक है। कांग्रेस उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दे रही है। ऐसे में नियमों को नजरअंदाज कर प्रस्ताव को अंतिम रूप देना नगर निगम के लिए गले की फांस भी बन सकता है। नगर आयुक्त हरवीर सिंह का कहना है कि शासन की ओर से प्रस्ताव मांगा गया था। शासन की मांग पर ही प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed