फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बुजुर्ग रंगकर्मी व समाजसेवी गंगा प्रसाद साह का निधन, अंत्येष्टि आज

बुजुर्ग रंगकर्मी व समाजसेवी गंगा प्रसाद साह का निधन, अंत्येष्टि आज

Sun, 10 Dec 2017 01:55 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग रंगकर्मी व समाजसेवी गंगा प्रसाद साह का निधन, अंत्येष्टि आज
गंगाप्रसाद साह - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। सरोवर नगरी के वरिष्ठ रंगकर्मी, समाजसेवी, श्रीराम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष गंगा प्रसाद साह (85) का शनिवार तड़के निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे। साह का अंतिम संस्कार रविवार को पाईंस स्थित श्मशान घाट पर होगा।
विज्ञापन

समाजसेवी गंगा प्रसाद साह के पुत्र अतुल साह केएमवीएन के गैस अनुभाग में लेखाकार हैं जबकि चार बेटियां नीलिमा साह, प्रीति डंगवाल, संध्या बिष्ट, निधि ठठोला विवाहित हैं। पोता शिवम साह जोधपुर में एयरफोर्स में लेफ्टिनेंट है। साह की पत्नी सरोज साह का निधन अक्तूबर 2014 में हो गया था। स्व. साह का प्रसिद्ध नंदा देवी मेले को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा। वह मेला आयोजक संस्था श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष, संरक्षक भी रहे। साह ने नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं बनाने के लिए नई पीढ़ी को कार्यशाला के माध्यम से भी तैयार किया। वर्ष 1957, 64, 71, 1988 में चार बार नगर पालिका में सदस्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे। वह जिला क्रीड़ा संघ के महासचिव रहे। राज्य आंदोलन के दौरान महिला जुलूस का नेतृत्व उन्होंने खुद किया। वह नैनीझील संरक्षण के लिए गठित हिल साइड सेफ्टी कमेटी के सदस्य भी रहे। साह ने नैनीताल में स्व. चंद्रावती तिवारी ऑल इंडिया फाइव ए साइड हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता में देशभर की टीमें हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन


कुछ समय से बीमार थे, शनिवार तड़के अंतिम सांस ली
साह के निधन से शोक में डूबी सरोवर नगरी, अंत्येष्टि आज

चलते फिरते इनसाइक्लोपीडिया थे साह
नैनीताल। रंगकर्मी साह को सरोवर नगरी का चलते फिरते इनसाइक्लोपीडिया के रूप में भी पहचान मिली थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें न केवल नगर पालिका का समूचा बायलॉज याद था बल्कि वह यह भी बता देते थे कि बायलॉज में कौन की नियमावली किस पेज पर दर्ज है। साह को सरोवर नगरी का इतिहास भी कंठस्थ था। यही कारण है कि सरोवर नगरी को लेकर विभिन्न विषयों पर शोध करने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर मीडिया कर्मियों को जब भी नैनीताल के इतिहास की जानकारी लेनी होती थी, वह सीधे साह के घर जा पहुंचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल में शोक की लहर
साह के निधन पर जिला विकास प्राधिकरण के सचिव श्रीष कुमार ने साह के घर पहुंचकर दुख जताया। साथ ही पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव राजेंद्र लाल साह, उपाध्यक्ष अनूप साह, पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक संजीव आर्या, पूर्व विधायक सरिता आर्या, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अंबा दत्त आर्या, कुमाऊं विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डीएसए के महासचिव संजय सिंह बिष्ट, पूर्व महासचिव अजय साह, समाजसेवी डॉ. सरस्वती खेतवाल, कुमाऊं विवि कार्य परिषद के सदस्य अरविंद पडियार, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र बवाड़ी, व्यापार मंडल मल्लीताल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी, तल्लीताल के भुवन लाल साह आदि ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed