{"_id":"5a21b6c34f1c1b79548c110c","slug":"201512158915-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडौन में सीएम से शिकायत पर काठगोदाम थाना प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडौन में सीएम से शिकायत पर काठगोदाम थाना प्रभारी निलंबित
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून/हल्द्वानी। नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने काठगोदाम थाना प्रभारी नीरज भाकुनी को निलंबित कर दिया है। यह निलंबन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उन निर्देशों के क्रम में माना जा रहा है, जिनमें लैंसडौन में एक गोष्ठी के दौरान किसान ने एक सिपाही द्वारा 500 रुपये उगाही करने की शिकायत की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबंधित प्रकरण की जांच कर दोषी को निलंबित करने के आदेश दिए थे।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को लैंसडौन के सतपुली पीडा डोब में सुगंध पादप गोष्ठी में हिस्सा लेने पहुंचे थे। वह किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस बीच वहां मौजूद एक प्रगतिशील किसान पूरन चंद्र चंदोला ने मंच पर मुख्यमंत्री को बताया कि अभी उनके बेटे का फोन आया था। बेटे ने बताया कि वह तेजपत्ता का ट्रक लेकर जा रहा था कि काठगोदाम में एक पुलिस कर्मी ने वन उपज के नाम पर 500 रुपये जबरन वसूली की। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों के सामने आ रही व्यवहारिक समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई। इस पर मुख्यमंत्री ने मंच से ही फोन पर नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी को संबंधित दरोगा की जांच कर निलंबित करने के आदेश दिए। एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच के बिना ही काठगोदाम थाना प्रभारी नीरज भाकुनी को निलंबित कर दिया।
इन सवालों के जवाब नहीं दे सके अफसर
1 - रिश्वत लेने वाला दरोगा या सिपाही कौन था
2 - क्या शिकायत की जांच की गई या जांच कमेटी का गठन किया
संजय जोशी का फिर तबादला
हल्द्वानी। नीरज भाकुनी के निलंबन के साथ ही हीरा नगर चौकी प्रभारी संजय जोशी को काठगोदाम थाना प्रभारी बनाया है। संजय जोशी को पांच दिन पहले चोरगलिया थाने से हटाकर हीरानगर चौकी प्रभारी बनाया गया था। अब यहां राहुल राठी को भेजा गया है। राहुल राठी का भी पांच दिन पहले पीरूमदारा से रामनगर तबादला हुआ था। मीडिया सेल में तैनात सुशील जोशी को एसएसआई रामनगर की तैनाती दी है।