फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर दुर्घटना का सबब बना चीड़ का भारी भरकम पेड़

रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर दुर्घटना का सबब बना चीड़ का भारी भरकम पेड़

Wed, 18 Oct 2017 09:39 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर दुर्घटना का सबब बना चीड़ का भारी भरकम पेड़
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लगता है प्रशासन और विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र में कई स्थानों पर सूखे पेड़ हादसों का सबब बने हुए हैं। भूस्खलन के चलते कई पेड़ों की जड़ें खोखली हो चुकी हैं, लेकिन इनका निस्तारण आज तक नहीं किया गया है। रानीखेत-हल्द्वानी स्टेट हाइवे पर एनसीसी मैदान के तीव्र मोड़ के ऊपर भारी भरकम चीड़ का पेड़ हादसे को दावत दे रहा है।
विज्ञापन


इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन दौड़ते हैं। भूस्खलन के चलते चीड़ का पेड़ कभी गिर सकता है। इस पेड़ की जड़ें पूरी तरह से मिट्टी छोड़ चुकी हैं। आए दिन इस मार्ग से जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी होकर गुजरते हैं, लेकिन इस खतरनाक पेड़ को अनदेखा किया जा रहा है। इस स्थान पर कई अन्य पेड़ भी गिरताऊ हालत में हैं।
विज्ञापन


यदि कभी पेड़ गिर गया तो इससे बड़ा नुकसान होने की आशंका है। इधर, रानीखेत नगर में भी कई जगह चीड़ के सूखे भारी भरकम पेड़ गिरने की हालत में हैं, लेकिन इनकी भी सुध नहीं ली जा रही है। जबकि पूर्व में स्थानीय नागरिक इन पेड़ों के निस्तारण की मांग कर चुके हैं। पूर्व में मालरोड सहित कई स्थानों पर चीड़ के सूखे पेड़ गिर जाने के कारण नुकसान हो चुका है। लोगों ने सूखे पेड़ों के तत्काल निस्तारण कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed