फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   री प्लांटेशन से जोड़ा महिला का कटा हुआ हाथ

री प्लांटेशन से जोड़ा महिला का कटा हुआ हाथ

Wed, 20 Sep 2017 03:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
री प्लांटेशन से जोड़ा महिला का कटा हुआ हाथ
हल्द्वानी। कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों ने दस घंटे की सर्जरी के बाद एक महिला का हाथ री प्लांटेशन के जरिए जोड़ दिया। डॉक्टरों ने दावा किया है कुमाऊं में पहली बार ऐसा जटिल ऑपरेशन हुआ है। महिला की हालत बेहतर है। उसे अस्पताल में ही रखा गया है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दिनेशपुर निवासी उर्मिला राय (40) आटा बनाने की फैक्ट्री में काम करती है। आटा गुंथने वाली मशीन की सफाई करते समय उसका हाथ फंसकर अलग हो गया। हाथ कटने से काफी रक्त बह चुका था। परिजन उसे हल्द्वानी के कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की इमरजेंसी में लेकर आए। यहां डॉ. हरभजन सिंह ने प्राथमिक इलाज दिया और आवश्यक जांचें कराई। इसके बाद प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सर्जन डॉ. प्रशांत मून के पास भेज दिया गया। डॉ. मून ने तत्काल सर्जरी करने का निर्णय लिया। डॉ. मून ने बताया कि हाथ की दो धमनी, छह नसें और 26 अंगुलियों को चलाने वाली नसों (टेंडन नसें) को सूक्ष्मदर्शी की सहायता से जोड़ा गया। आर्टरी वेंस को नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। डॉ. सिंह ने बताया कि सूक्ष्मदर्शी की सहायता से लगभग नौ से दस घंटे चला ऑपरेशन सफल रहा। उन्होंने बताया कि महिला की दो हड्डी भी टूट गई थीं। हाथ की कोशिकाएं (सेल्स) न मरें इसलिए कटे हुए हाथ को तत्काल डीप फ्रीजर में रखा गया। परिजन एक डिब्बे में बर्फ के बीच में हाथ रखकर लाए थे। इस मौके पर क्रिटिकल केयर यूनिट के डॉ. संतोष, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. विक्रमजीत सिंह, नर्सिंग स्टाफ में विनोद, रोहित, संजय और राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed