फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 shops issued challan of Rs 1 lakh, 100 issued notice

Nainital News: 20 दुकानों का एक लाख का चालान, सौ को नोटिस

Thu, 17 Apr 2025 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 17 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
20 shops issued challan of Rs 1 lakh, 100 issued notice
नैनीताल में अतिक्रमण हटाती पालिका की टीम।
नैनीताल। बुधवार को पालिका टीम ने पुलिस के साथ मॉल रोड में सड़कों, नालियों के अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया। अभियान में 20 दुकानों का 5000 के हिसाब से एक लाख का चालान किया गया। सौ लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मॉल रोड समेत शहर की सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। ईओ दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में पालिका टीम पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंची। अभियान की सूचना के बाद कई व्यापारियों ने नालियों के ऊपर से खुद सामान हटा लिए। पालिका टीम ने कई दुकान स्वामियों के सामान भी जब्त कर लिए। कई लोगों को हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि पालिका नियमित रूप से बाजार का निरीक्षण करेगी। पालिका की टीम फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी करेगी। अतिक्रमण पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। टीम में ईओ द्वितीय विनोद सिंह जीना, एसएसआई दीपक बिष्ट, अतिक्रमण टीम प्रभारी कमल कटियार, मनोज कुमार, योगेश टम्टा, दीपक कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed