फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   12 जून को काठगोदाम पहुंचेगा कैलाश यात्रियों का पहला दल

12 जून को काठगोदाम पहुंचेगा कैलाश यात्रियों का पहला दल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
12 जून को काठगोदाम पहुंचेगा कैलाश यात्रियों का पहला दल
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पहला दल 12 जून को केएमवीएन के काठगोदाम स्थित पर्यटक आवास गृह पहुंचेगा। विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को हरी झंडी देते हुए इसका कलेंडर जारी कर दिया है। यात्रा में फिलहाल कोई बदलाव नहीं है। यात्रा बीते वर्षों की तरह की पूर्व व्यवस्था के तहत होगी।
विज्ञापन

केएमवीएन की वेबसाइट में कैलाश यात्रा की तिथि घोषित कर दी गई है। कैलाश यात्रियों का पहला जत्था आठ जून को दिल्ली में एकत्रित होगा। यहां दो दिन मेडिकल परीक्षण के बाद दल दिल्ली से चलकर 12 जून को काठगोदाम टीआरसी पहुंचेगा। यहां से रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा रवाना होगा। इस बार भी कुल 18 यात्री दल आएंगे। आखिरी दल 19 अगस्त को यहां पहुंचेगा। इस बार यात्रियों को रेल मार्ग या अन्य साधनों से यहां लाने की तैयारी चल रही थी। केएमवीएन के एमडी रोहित मीणा ने बताया कि फिलहाल यात्रा पूर्ववत व्यवस्था के तहत ही होगी। अभी यात्रा में किसी तरह की नई व्यवस्था या परिवर्तन की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


12 जून को काठगोदाम पहुंचेगा कैलाश यात्रियों का पहला दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed