{"_id":"5c86c4f6bdec2213f10dcfbb","slug":"191552336118-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी परीक्षा समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी परीक्षा समिति की बैठक
विज्ञापन
up board exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें शक्तिफार्म में कॉपियों का बंडल गायब होने से प्रभावित 38 परीक्षार्थियों की दोबारा परीक्षा कराने और मूल्यांकन कार्य पर चुनाव के संभावित असर आदि मसलों पर निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक को लेकर बोर्ड अधिकारी सोमवार को दिनभर तैयारियों में जुटे रहे।
जीजीआईसी शक्तिफार्म के परीक्षा केंद्र से कॉपियों का बंडल संकलन केंद्र खटीमा ले जाते समय गायब हो गया था। इसलिए अपर शिक्षा निदेशक ने दोषी सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया था, बंडल में 38 कॉपियां थीं। अब बोर्ड 38 परीक्षार्थियों की दोबारा परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है, क्योंकि यदि इन 38 परीक्षार्थियों को औसत नंबर दिए जाते हैं तो कोई भी परीक्षार्थी न्यायालय में जा सकता है। इसको ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने मंगलवार को परीक्षा समिति की बैठक बुलाई है, जिसमें तय किया जाएगा कि इन परीक्षार्थियों की परीक्षा कब कराई जाए। बताया जा रहा है कि 27 मार्च को परीक्षा कराई जा सकती है क्योंकि हाईस्कूल की परीक्षा 25 मार्च को खत्म हो रही है और परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए बोर्ड दो दिन का समय दे सकता है। 27 को इंटर लेखाशास्त्र की परीक्षा भी होनी है। इसे भी ध्यान में रखकर परीक्षा समिति निर्णय लेगी।
शक्तिफार्म में 27 मार्च को हो सकती है परीक्षा
आज होने वाली बोर्ड परीक्षा समिति की बैठक में इस पर होगा निर्णय
38 परीक्षार्थियों की दोबारा परीक्षा कराने पर होगा विचार
चुनाव बाद शुरू हो सकती है मूल्यांकन
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन प्रभावित होने की आशंका है। इसे देखते हुए परीक्षा समिति की बैठक में समिति तय करेगी कि मूल्यांकन कब कराना चाहिए। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल को होने हैं। इसमें कई अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगेगी। ऐसे में मूल्यांकन एक अप्रैल से कराना संभव नहीं है। 27 मार्च को बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी लगने लगेगी। इन सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए परीक्षा समिति की बैठक में तय किया जाएगा कि मूल्यांकन कब से कराया जाए। इसलिए चुनाव के बाद मूल्यांकन पर विचार हो सकता है।
विज्ञापन
परीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को होनी है। बैठक में जिन 38 परीक्षार्थियों की कॉपियां गायब हुई हैं, उनकी परीक्षा तिथि तय की जाएगी। मूल्यांकन को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा।
- डॉ. नीता तिवारी, सचिव, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद।