फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खोखे से लेकर परचून की दुकान तक बनते बिगड़ते रहे समीकरण

खोखे से लेकर परचून की दुकान तक बनते बिगड़ते रहे समीकरण

Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खोखे से लेकर परचून की दुकान तक बनते बिगड़ते रहे समीकरण
Vote
हल्द्वानी। मंगलवार को निकाय चुनाव के परिणाम सबके सामने होंगे, मगर मतदान से एक दिन पहले खोखे से लेकर परचून की दुकान तक चुनावी गणित बनता और बिगड़ता रहा। कांग्रेस, सपा, बसपा और भाजपा के दावों और हुए काम पर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। मतदाता सभी प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद कर देंगे। शुक्रवार को चुनावी शोर शाम पांच बजे थम गया था। इसके बाद सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे थे और शनिवार को घर-घर जाकर लोगों से चर्चा की। इन सबके बीच शनिवार को जगह-जगह लोग एकत्र दिखे और हर जगह चर्चा सिर्फ चुनाव पर थी। सभी प्रत्याशियों की ओर से किए गए दावों पर बात हो रही थी। तो दूसरी ओर परिसीमन के बाद निगम में शामिल हुए नए वार्ड के मतदाताओं और अल्पसंख्यक मतदाताओं को रुझान किस ओर होगा इस पर भी गुणा-भाग होता रहा। साथ ही कांग्रेस-भाजपा के गढ़ पर बात हुई और यह भी कयास लगाया गया कि कौन किसका गढ़ भेदने में सफल होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मतदान के लिए बनाई रणनीति
हल्द्वानी। कांग्रेस ने मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए टीमें तैयार की गई हैं।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदान के संबंध में जानकारी दी। साथ ही शहरी क्षेत्र के लिए 22 और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 40 टीमें गठित कीं। दूसरी ओर जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की ओर से 262 बूथों पर लोगों को बस्ते बांटे गए। डॉ. हृदयेश ने देर शाम लोगों के घर जाकर बैठक की और सुमित के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed