फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आज भी धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आज भी धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Tue, 04 Sep 2018 01:39 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
आज भी धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
रुद्रपुर के 31 वीं पीएसी में राधा कृष्ण के वेशभूषा में सजे बच्चे - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दूसरे दिन भी मंदिरों में भजन-कीर्तन हुए। आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और देर रात तक भजन कीर्तन होते रहे।
विज्ञापन

शीशमहल काठगोदाम में हनुमान सेवा समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात 12 बजे केक काटकर श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया गया। पंडित महेश पांडे ने पूजा अर्चना कराई। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष विक्रम डंगवाल, महामंत्री चंद्रशेखर शर्मा, जीवन बिष्ट, कमल पपनै आदि थे।
विज्ञापन

इधर, कर्नल वार्ड शीशमहल स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पुजारी पंकज जोशी ने पूजा कराई। यहां, संरक्षक पीडी जोशी, सचिव कौस्तुभानंद जोशी, भुवन चंद्र पाठक, व्यवस्थापक गिरीश चंद्र लोहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री लटूरिया महाराज आश्रम मंदिर में वृंदावन के कलाकारों ने भजन गाए। यहां कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद, महामंत्री विपिन गुप्ता, संरक्षक सतीश चंद्र अग्रवाल आदि रहे।
सत्यनारायण मंदिर में संरक्षक गौरीशंकर चड्ढा, अध्यक्ष रवि आनंद, सचिव जगदीश लाल के नेतृत्व में भजन कीर्तन हुए। पटेल चौक पिपलेश्वर में हरिप्रिया माई, राम मंदिर में पंडित विवेक शर्मा, आंवलेश्वर मंदिर में गोपाल दत्त भट्ट के निर्देशन में पूजन अर्चना की गई।
संस्कृत भारती ग्रामीण एवं शहरी इकाई की ओर से मुरली महाराज वाले मंदिर पांडे निवास में संयुक्त रूप से जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। व्यापक जोशी, पंकज आर्य ने भजन पेश किए। कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में ध्रुव जोशी प्रथम, हिमानी पांडे द्वितीय और मलिष्का तृतीय रहीं। कार्यक्रम में जिला संयोजक राजेंद्र जोशी, सह संयोजक विनीत पांडे, डॉ. अंजलि चंद्र, वर्तिका उपाध्याय, विमला जोशी, देेवेंद्र पंत, नीरज जोशी, भुवनेश कुमार, कैलाश जोशी, सौम्या दुआ, कन्हैया लाल आदि थे।

शहीद के परिजनों को किया सम्मानित
हल्द्वानी। गांधी नगर वार्ड में सोनकर समाज प्रगतिशील मंच की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसमें बरेली से आई राधारानी, कालीमाता की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश, विशिष्ट अतिथि निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, पूर्व चेयरमैन रेनू अधिकारी, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष सुमित हृदयेश, हुकुम सिंह कुंवर थे।
देश और समाज समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी, योगेश परगाईं की माता तारी देवी, समाज सेवी योगेश जोशी, विपिन गुप्ता, रामऔतार राजौर, हेमंत गोनिया, राजेंद्र बिष्ट, साहिल राज, रिहान हुसैन, कोतवाल केआर पांड,े थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, चौकी इंचार्ज प्रेम विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मनोज सोनकर, ओम प्रकाश सोनकर, बंटी कुनाल, हेमंत साहू सोनकर, नीटू पाल, खिल्लू सोनकर, गौरव सोनकर, अमित सोनकर, नीरज सोनकर, विनय सक्सेना, नितिन कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed