फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एसडीएम ने गौला नदी में तटबंध निर्माण कार्य पर लगाई रोक

एसडीएम ने गौला नदी में तटबंध निर्माण कार्य पर लगाई रोक

Sat, 14 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने गौला नदी में तटबंध निर्माण कार्य पर लगाई रोक
हल्द्वानी/लालकुआं। कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा शांतिपुरी गेट नंबर एक के पास गौला नदी में तटबंध निर्माण में अनियमितताएं उजागर हुई है। जिसके बाद जांच को पहुंचे उपजिलाधिकारी एपी वाजपेयी ने निर्माण कार्य पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए निर्माण कार्य की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा शांतिपुरी गेट नंबर एक के समीप साढ़े नौ करोड़ रुपये की लागत से तटबंधों का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही यह निर्माण कार्य शुरू कराया गया। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के तुरंत बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों ने तटबंध निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत विधायक नवीन दुम्का व जिला प्रशासन से की। जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को एसडीएम शिकायत की जांच के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा अब तक तीन तटबंध बनाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तटबंध निर्माण के लिए न केवल घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा था बल्कि सीमेंट भी मानक से कम लगाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि तटबंध बनाने के लिए पुराने फ्रेम और स्थानीय निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि उक्त धांधली मिलने पर मौके पर मौजूद कृषि उत्पादन मंडी समिति के अवर अभियंता विनोद कुमार को तत्काल काम रोकने के निर्देश दिए हैं। बताया कि उक्त कार्य की डीपीआर मंगाई है। डीपीआर को देखने के बाद जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। इस दौरान सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रशांत पंत, शैलेंद्र दुम्का, तारा जोशी, किशन पांडे आदि थे। इसके बाद उन्होंने हाथी कॉरिडोर क्षेत्र में बनाए जा रहे चैनल का भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौला नदी में साढ़े नौ करोड़ की लागत से बन रहे तटबंध
निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे अधिकारी को लगाई फटकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed