फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   म्यूजिक विडियो जाना कहां हुई टी सीरीज से रिलीज

म्यूजिक विडियो जाना कहां हुई टी सीरीज से रिलीज

Fri, 13 Jul 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
म्यूजिक विडियो जाना कहां हुई टी सीरीज से रिलीज
हल्द्वानी। बागेश्वर जिले के सिमखेत गरुड़ निवासी मनीष मेहता ने ‘जाना कहां’ म्यूजिक वीडियो बनाया है। उन्हीं के निर्देशन में बनी यह वीडियो नौ जुलाई को टी सीरीज ने रिलीज की है।
विज्ञापन

मूल रूप से सिमखेत गरुड़ निवासी मनीष ने बताया कि 52 घंटे लगातार विडियो शूट किया। गाने की शूटिंग दिल्ली, हरियाणा, एनसीआर में हुई। तमाम रिव्यू के साथ इसे 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। मनीष 2013 में मिस्टर इंडिया के रनर अप रहे। उसके एक फैशन मॉडल एंड फैशन निर्देशन में कार्य किया। उन्होंने कई पंजाबी, हिंदी म्यूजिक वीडियो में अभिनय भी किया है। बताया कि 2016 में अपने होम प्रोडक्शन की स्थापना की, जिसका नाम ईजा प्रोडक्शन रखा। उसके बाद ईजा वेडिंग स्टूडियो, ईजा मीडिया, ईजा डिजिटल आदि के नाम से अलग वेंचर की स्थापना की। मनीष का कहना है कि हमें ऐसा हरसंभव प्रयास करना चाहिए, जिससे अपने उत्तराखंड की पहचान दुनियाभर में बने। अपनी मेहनत, रचनाशीलता की बदौलत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को पूरी दुनिया में फैला रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन में 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं
52 घंटे लगातार काम कर किया विडियो शूट


लघु फिल्म ‘द बैंच’ को मिल चुके तीन पुरस्कार
हल्द्वानी। उनके लेखन, निर्देशन में बनी लघु फिल्म ‘द बैंच’ को दर्शकों ने खूब सराहा, जो पारिवारिक पृष्ठभूमि, आधुनिक समय में रिश्तों की अहमियत खोते समाज को आइना दिखाती है। लघु फिल्म ‘द बैंच’ नैनीताल फि ल्म फेस्टिवल में भी बेस्ट फि ल्म समेत तीन पुरस्कार जीत चुकी है। बकौल मनीष उनका हमेशा पहाड़, पहाड़ से जुड़ी चीजों के लिए उद्देश्य कुछ करने का प्रयास रहता है। पहाड़ के युवाओं के लिए हमेशा रोजगार, उनके टैलेंट को दिशा देना भी अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। जल्दी ही मनीष एक नए फैशन एंड लाइफ स्टाइल ब्रांड को लांच करने वाले हैं, जिसकी थीम कुमाऊंनी परिधानों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed