{"_id":"5b45167c4f1c1b84468b5c23","slug":"191531254396-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला बैराज से ट्रीटमेंट प्लांट तक बिछेगी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला बैराज से ट्रीटमेंट प्लांट तक बिछेगी पेयजल लाइन
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जलसंस्थान शहरवासियों को दूषित पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की पहल कर रहा है। इसके लिए जलसंस्थान गौला बैराज से शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट तक पेयजल की दो मुख्य लाइनें बिछाने का प्रस्ताव जलनिगम को भेजेगा, जिसे जलनिगम अमृत योजना के तहत शासन को भेजेगा। मंजूरी मिलने पर विभाग इस योजना पर काम को शुरू कर देंगे।
शहर की पेयजल सप्लाई गौला बैराज से होती है। वर्तमान में गौला बैराज से जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट तक गौलावार नहर से पेयजल की आपूर्ति होती है। खुली नहर से पेयजल के साथ काफी मात्रा में सिल्ट भी आ जाती है। इसके अलावा ट्रीटमेंट प्लांट से कई लोगों ने अवैध कनेक्शन ले रखे हैं। इस प्रस्ताव पर काम होने से काफी हद तक अवैध कनेक्शनों से निजात मिल सकेगी। साथ ही शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में अलग से जल शोधन यंत्र लगाया जाएगा, ताकि शहरवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा सके।
गौला बैराज से दो नई मुख्य पेयजल लाइन बिछाने की तैयारी
अमृत योजना के तहत जलसंस्थान भेजेगा जलनिगम को प्रस्ताव
गौला बैराज से ही डेढ़ किमी की दो मुख्य पेयजल लाइनें बिछाने की योजना है। इसका प्रस्ताव जलनिगम को भेजा जा रहा है, जिसे जलनिगम अमृत योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजेगा। योजना को मंजूरी मिलने पर लाइन बिछाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान