{"_id":"5b3543774f1c1b624d8b8a6f","slug":"191530217335-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई अमर उजाला के नैनीताल संस्करण की 14वीं वर्षगांठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई अमर उजाला के नैनीताल संस्करण की 14वीं वर्षगांठ
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अमर उजाला का नैनीताल संस्करण बृहस्पतिवार को 15वें वर्ष में प्रवेश कर गया। 14वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला कार्यालय परिसर में हवन-पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए और 14 पाउंड का केक काटकर खुशी मनाई गई। उपलब्धियों और सरोकारों को याद करने के साथ ही नए जोश के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। संस्थान में पचास साल की सराहनीय सेवा के लिए वरिष्ठ पत्रकार तारा चंद्र गुरुरानी, सेवानिवृत्त पत्रकार भगीरथ शास्त्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सुबह 11 बजे पंडित लक्ष्मी दत्त बहुगुणा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन कराया। इसके बाद चला रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला। नृत्य शिक्षिका स्वयंप्रभा भंडारी और सौम्या भंडारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। समारोह का मुख्य आकर्षण रानीखेत निवासी प्रसिद्ध गायक हरीश भट्ट और गायिका हेमलता भट्ट रहीं। उन्होंने शोखियों में घोला जाए फूलों का शबाब..., इशारों-इशारों में दिल लेने वाले..., बेड़ू पाको बारो मासा... जैसे कर्णप्रिय गीत सुनाकर महफिल लूट ली। अपने चुटीली कविताओं से लोगों को गुदगुदाते हुए हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने मंच संचालन बखूबी किया। यूनिट हेड हरीश भट्ट, आईटी विभाग के अमित शर्मा, मोनिका व निशा, गौरव त्रिपाठी, भूपेंद्र सिंह किरौला, कैलाश पाठक ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। दिव्या शाही और भावना पांडे ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।
अमर उजाला के यूनिट हेड, संपादक, वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद्र गुरुरानी, वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीशरंजन तिवारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वालों के साथ ही सराहनीय सेवा के लिए नाजिम मिकरानी, कैलाश पाठक, चंदन बंगारी, दीपक नेगी, धर्मेंद्र कुमार चौहान, पान सिंह जंतवाल, सूरज, हरीश चंद्र पांडे, मुकेश कुमार, प्रणव कुमार बिष्ट, राजीव गंगवार, रमेश चंद्र कोटलिया, रामसिंह और पूनम उप्रेती, एचआर हेड भरत कांडपाल को सम्मानित किया।