{"_id":"5b3543734f1c1b8c278b8439","slug":"191530217331-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में झमाझम बारिश दोपहर में भीषण उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में झमाझम बारिश दोपहर में भीषण उमस
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
rain shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बुधवार की रात झमाझम बारिश ने जहां उमस और गर्मी से राहत दी तो बृहस्पतिवार को उमस ने फिर बेहाल किया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण पश्चिम मानसून के पूरे राज्य में सक्रिय होने की बात कही है।
बुधवार की शाम से मौसम ने अचानक करवट बदली थी। बुधवार की देर रात शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार तड़के तक हुई। सुबह से ही धूप खिली हुई और दिन चढ़ने के साथ ही उमस ने बेहाल कर दिया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य तो न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे राज्य में सक्रिय हो गया है। राज्य के कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि 30 जून और एक जुलाई को राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
30 जून को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना
दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे राज्य में हुआ सक्रिय