फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   2.71 करोड़ के रवन्ना दो वर्ना ठप कर देंगे गौला में खनन

2.71 करोड़ के रवन्ना दो वर्ना ठप कर देंगे गौला में खनन

Thu, 17 May 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
2.71 करोड़ के रवन्ना दो वर्ना ठप कर देंगे गौला में खनन
खनन - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। सरकार का खजाना भरने वाले वन निगम की जेब खाली हो गई है। वन निगम ने धमकी दी है कि यदि खनन महकमे ने एडवांस में दिए 2.71 करोड़ के रवन्ने जारी नहीं करने दिए तो गौला में खनन ठप कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वन विकास निगम ने गौला नदी में उप खनिज निकासी के लिए ई रवन्ना जारी करने के लिए खनन सत्र 2016-17 में 2,71,63,144 रुपये जमा किए थे। इस रकम का रवन्ना जारी होेने से पूर्व नदी से उप खनिज निकासी बंद हो गई। फिर वन निगम ने 2017-18 में इस एडवांस दी रकम से रवन्ना जारी करने के लिए खान महकमे के निदेशालय को पत्र लिखा। फिर भी ई रवन्ना में इस रकम को नहीं दर्शाया गया।
विज्ञापन


अब खनन सत्र समाप्त होने की कगार पर है। वन निगम का दावा है कि निगम की जेब खाली हो चुकी है और ई रवन्ना के लिए रुपया जमा कराने को नहीं है। वहीं वन निगम बार-बार एडवांस दी रकम का रवन्ना जारी करने की मांग कर रहा है। वन निगम ने धमकी दी है कि यदि पिछले सत्र में दी रकम का रवन्ने जारी नहीं किये गये तो वह अगले दो दिन 17-18 मई के बाद नदी से निकासी ठप कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्द्वानी के वन निगम के आरएम एमपीएस रावत ने कहा कि वन निगम ने पिछले सत्र में करीब 2.71 करोड़ जमा किए थे लेकिन अभी तक इस रकम का रवन्ना जारी करने की अनुमति नहीं मिली है। यदि इस रकम का रवन्ना जारी नहीं हुआ तो दो दिन बाद निकासी बंद कर देंगे।


वन विकास निगम ने खनने महके को धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed