{"_id":"5a5e5f324f1c1b74268b4c66","slug":"191516134194-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से गौला के सभी गेटों पर होगी नियमित निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से गौला के सभी गेटों पर होगी नियमित निकासी
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। उप खनिज के भाव तय करने को लेकर वाहन और क्रशर स्वामियों का टकराव उप निदेशक खान और उपजिलाधिकारी की मध्यस्थता के बाद खत्म हो गया। दोनों पक्षों में 44 रुपये प्रति क्विंटल पर समझौता हो गया है। वहीं टकराव खत्म होने के बाद वन निगम और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
गौला नदी से निकलने वाले उप खनिज के भाव को लेकर वाहन और क्रशर स्वामियों में विवाद बढ़ गया था। वाहन स्वामियों ने नदी से निकासी ठप कर दी थी। इधर उप निदेशक खनन राजपाल लेघा और उपजिलाधिकारी एपी वाजपेयी ने वाहन-क्रशर स्वामियों की संयुक्त बैठक बुलाई। इस दौरान वाहन स्वामियों ने आरोप लगाया कि 47 रुपये में 5 रुपये घटाकर 42 रुपये भाव किया गया। अब इसको भी कम करने की तैयारी है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर क्रशर स्वामियों का तर्क था कि बाजार की तेजी के हिसाब से भुगतान बढ़ाया गया था अब कम किया जा रहा है। दाम बढ़ाने घटाने को लेकर दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई। बाद में दोनों पक्षों से वार्ता करने के बाद 2 रुपये बढ़ाने में सहमति बनी। अब क्रशर वाले वाहन स्वामी को 44 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान देंगे। साथ ही यह भी तय हुआ कि भविष्य में रुपये बढ़ाने घटाने के फैसले में डंपर स्वामियों को भी साथ लिया जाएगा। वहीं नौ से 12 टन करने पर गर्मागर्म बहस हुई लेकिन बेनतीजा रही। इधर वाहन स्वामियों ने बुधवार से नदी से नियमित निकासी पर सहमति दे दी है। इस दौरान सुभाष गुप्ता, भूमेश अग्रवाल, बीआर शर्मा, पृथ्वी पाठक, पम्मी सैफी, मनोज मठपाल, डीएन पाठक आदि मौजूद थे।