फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केएमवीएन के 25 कर्मी नियमित होंगे

केएमवीएन के 25 कर्मी नियमित होंगे

Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
केएमवीएन के 25 कर्मी नियमित होंगे
नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पदोन्नति, संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने समेत 6 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन मंगलवार को निगम प्रबंधन के साथ हुई लिखित समझौता वार्ता के बाद खत्म हो गया है। इसके तहत निगम में संविदा में वर्षों से कार्य कर रहे 9 तृतीय श्रेणी और 16 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को नियमित करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

मांगों को लेकर महासंघ की ओर से दो नवंबर से निगम मुख्यालय में आंदोलन शुरू किया गया था, कुछ दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया। जब मांगें नहीं मानी गईं तो उसके बाद क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया। मंगलवार को भी क्रमिक अनशन में देव बहादुर थापा, प्रकाश उनियाल, राजेंद्र तिवारी, दीप जोशी और टीकम सिंह बैठे। महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पांच बजे तक अनशन जारी रहा, उसके बाद निगम प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया। गुरुरानी के मुताबिक वार्ता में संविदा कर्मियों के नियमितीकरण के अलावा 2001 से लेकर 2008 तक के संविदा कर्मियों की सूची जल्द जारी होगी। छठे वेतनमान का एरियर व 2800 ग्रेड पे के एरियर का भुगतान निगम प्रबंधन जल्द करेगा और दीपावली के बोनस के रूप में कर्मियों को तीन हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

वार्ता में निगम प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक प्रशासन टीएस मर्तोलिया, कार्मिक अधिकारी अनिल आर्या, वरिष्ठ लेखाधिकारी महेश भट्ट व डिविजनल मैनेजर गैस रघु बिष्ट जबकि महासंघ की ओर से अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी, महामंत्री गोविंद मेहता, नरेश लाल साह, चंद्र लाल साह, महेश कांडपाल, रमेश चंद्र पंत, देवेंद्र चंदोला, मंजुल सनवाल, दिनेश सांगुड़ी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर निगम के जीएम मर्तोलिया ने कहा कि नियमितीकरण की कार्रवाई हाइकोर्ट के दिशा निर्देशों के अनुपालन में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed