फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   इंटर सिटी मार्गों पर फिलहाल किसी वाहन को परमिट नहीं

इंटर सिटी मार्गों पर फिलहाल किसी वाहन को परमिट नहीं

Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
इंटर सिटी मार्गों पर फिलहाल किसी वाहन को परमिट नहीं
इंटर सिटी मार्गों पर फिलहाल किसी वाहन को परमिट नहीं
विज्ञापन

नैनीताल।
संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को यहां मंडलायुक्त चंद्रशेखर भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण ने वाहनों के बढ़ते दबाव, पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने और पर्याप्त परिवहन सुविधाएं होने के कारण इंटरसिटी मार्गों पर किसी भी प्रकार के वाहनों को कोई परमिट अथवा परमिशन जारी नहीं करने का फैसला लिया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे आयुक्त भट्ट ने बताया कि कुछ लोगों ने लालकुआं-हल्द्वानी-रानीबाग, लालकुआं-पंतनगर-रुद्रपुर, लालकुआं-नगला-किच्छा, लालकुआं-पंतनगर-दिनेशपुर, लालकुआं-पत्थरचट्टा-हल्द्वानी और दिनेशपुर-गदरपुर-रूद्रपुर-लालपुर-सिडकुल मार्गों पर इंटरसिटी बसों के संचालन के लिए आरटीए से अनुमति मांगी गई थी। आयुक्त ने बताया कि इस पर संभागीय परिवहन अधिकारी और रुद्रपुर पुलिस से संयुक्त सर्वे की रिपोर्ट मांगी गई थी। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सिडकुल इंटरसिटी के मार्गों पर लगभग 32 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त इन मार्गों पर परिवहन निगम, ठेका बस, टाटा मैजिक, टैक्सी, टेंपो आदि वाहनों का संचालन पर्याप्त संख्या में हो रहा है। यही नहीं वर्तमान स्थिति में इन मार्गों पर वाहनों के लिए बस अड्डे, पार्किंग और अन्य अवस्थापना सुविधाओं का भी अभाव है। इंटरसिटी मार्गों पर अधिक परमिट देेने से पहले पूर्ण सुविधाओं का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि हल्द्वानी नगर में रोडवेज, केएमओयू एवं टैक्सी स्टैंड नगर के मध्य स्थापित है। इस कारण नगर में वाहनों का आवागमन का अत्यधिक दबाव रहता है। गौलापार में आईएसबीटी बनने के बाद इंटरसिटी रुटों पर नए परमिट जारी करने पर विचार किया जा सकता है ताकि हल्द्वानी नगर में जाम की स्थिति से बचा जा सके। आयुक्त ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में परिवहन निगम, ठेका बस, टाटा मैजिक ,टैक्सी, टेंपो आदि वाहनों का संचालन पर्याप्त रूप से किया जा रहा है।

इसलिए जिले में अंतरजनपदीय मार्गों पर परमिट देने से पहले सुविधाओं का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऊधमसिंह नगर के अंतर्गत किच्छा (13 किमी) मार्ग राष्ट्रीयकृत है। इसमें निजी क्षेत्र के वाहनों का संचालन नहीं किया जा सकता है। बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी कुमाऊं क्षेत्र राजीव मेहरा, सहायक परिवहन अधिकारी असित कुमार झा के अलावा अमरनाथ द्विवेदी, हेमंत गुणवंत, लीला बोरा, हंशु जोशी, वेदप्रकाश सिंह, पूरन नेगी, ठाकुर अश्वनी सिंह, अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed