फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होली पर ट्रेनें हुई पैक

होली पर ट्रेनें हुई पैक

Mon, 18 Mar 2019 01:54 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
होली पर ट्रेनें हुई पैक
train shimla
हल्द्वानी। होली के चलते ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। त्योहार के चलते दिल्ली आदि जगहों से हल्द्वानी, काठगोदाम को आने वाली ट्रेनें भी यात्रियों से भरी आ रही है। रेल अधिकारियों के अनुसार त्योहार निपटने के बाद सबसे ज्यादा दबाव ट्रेनों पर होता है। माना जा रहा है कि त्योहार मनाने के बाद 24 मार्च (रविवार) को बड़ी संख्या में यात्री लौटेंगे। ट्रेनों की वेटिंग की स्थिति भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। इस दिन रानीखेत एक्सप्रेस के स्लीपर में 167, सेकेंड एसी-16, थर्ड एसी में 63 वेटिंग पहुंच गई है। देहरादून एक्सप्रेस में तुलनात्मक तौर पर वेटिंग लिस्ट कम है। काठगोदाम से चलने वाली बाघ एक्सप्रेस में सबसे ज्यादा दबाव है, इसमें स्लीपर की 108, सेकेंड एसी-41, थर्ड एसी में 47 वेटिंग पहुंच गई है। शताब्दी में चेयर कार की वेटिंग 154 है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सेकेंड एसी चेयर कार में वेटिंग 62 है। सेकेंड सीटिंग में वेटिंग 90 है। ट्रेनों में आरक्षण की यह स्थिति 17 मार्च को दर्शा रही थी। वेटिंग लिस्ट और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


होली पर ट्रेनें हुईं पैक

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लेट पहुंची
हल्द्वानी। दिल्ली से आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अपने नियत समय रात 10:45 बजे से एक घंटा लेट काठगोदाम स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed