फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अल्मोड़ा हाइवे पर फिर गिरे पत्थर-बोल्डर

अल्मोड़ा हाइवे पर फिर गिरे पत्थर-बोल्डर

Wed, 20 Feb 2019 01:35 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा हाइवे पर फिर गिरे पत्थर-बोल्डर
सड़क पर गिरा पत्थर - फोटो : amar ujala
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र में बेतालघाट-रातीघाट मोटर मार्ग में खैराली धार पर खैराली बुंगा गांव के लिए बन रहे मोटर मार्ग में लगातार मलबा गिर रहा है। इससे रातीघाट मोटर मार्ग में यातायात बाधित हो रहा है। इसके चलते तीन दिन से परिवहन विभाग की बस भी दिल्ली नहीं आ रही है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है जबकि छोटे वाहन किसी तरह जान जोखिम में डाल कर इसी मार्ग से निकल रहे हैं। इनके ऊपर भी मलबा और पत्थर गिरने का खतरा है। मोटर मार्ग में कई बार मलबा गिरने से मार्ग भी संकरा हो चुका है। स्थानीय लोगों ने मोटर मार्ग सही कराने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विभागीय जेसीबी के क्षेत्र से बाहर होने से सड़क खोलने में समय लग रहा है। उन्होंने जल्द मार्ग को सही करने की बात कही।
विज्ञापन



रोडवेज की बसों का संचालन बंद
मलबा आने से बेतालघाट-रातीघाट मोटर मार्ग में यातायात बाधित


अल्मोड़ा हाइवे पर फिर गिरे पत्थर-बोल्डर
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा एनएच की पहाड़ियां खतरनाक होती जा रही हैं। पिछले दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते मंगलवार को लोहाली की पहाड़ी से पत्थर और बोल्डर गिरकर सड़क किनारे पर आए। हालांकि, इससे वाहनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों के लिए खतरा बना है। बता दें कि खैरना से काकड़ीघाट तक दस किमी सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटी गई भौर्यामोड़, लोहाली, जौरासी, नावली, काकड़ीघाट की पहाड़ियों से बारिश में पत्थर बोल्डर गिरते रहते है, लेकिन तेेेज बारिश में इन स्थानों पर हमेशा ही पत्थर, बोल्डर गिरने का खतरा रहता है। मंगलवार को सड़क पर गिरे पत्थर-बोल्डरों को विभाग द्वारा हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed