{"_id":"5c4e11a0bdec224ba94b6693","slug":"181548620192-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में सांसद कोश्यारी ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में सांसद कोश्यारी ने फहराया तिरंगा
विज्ञापन
तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गणतंत्र दिवस पर जिलेभर में कई कार्यक्रम हुए। जगह-जगह झंडा फहराया गया। खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। सम्मान समारोह आयोजित हुए।
नगर निगम की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने नगर निगम में झंडा फहराया। मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम में हुआ। यहां नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश और मेयर जोगेंद्र रौतेला ने झंडारोहण किया। मदरसा इशाअत उल हक के छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद ध्वजारोहरण किया गया। इस दौरान प्रबंधक उवैस खान, मुफ्ती जाबिर खान आदि थे। मदरसा अहयाउल उलूम के छात्रों ने मौलाना मुकीम कासमी के नेतृत्व में रैली निकाली। काठगोदाम स्थित हजरत शेर अली बाबा दरगाह परिसर में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान मौलाना उस्मान, मौलाना वसीम अख्तर, बासित खान, हसमत अली आदि थे।
आन बान और शान से फहराया गया तिरंगा
70वें गणतंत्र दिवस पर जिले भर में हुए कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं भी हुईं
डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी सम्मानित
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ नीतीश मणि त्रिपाठी को प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान तराई पूर्वी वन प्रभाग में अवैध खनन और अवैध पेड़ों के कटान आदि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए दिया गया। उधर, रामपुर रोड स्थित अनुसंधान केंद्र के प्रभागीय वनाधिकारी जीवन चंद्र जोशी ने मदन बिष्ट, आरपी जोशी, कमल पंत, कुमुद उपाध्याय, देवेंद्र तिवारी और मोहन सिंह मेहरा को सम्मान पत्र प्रदान किया।
नैनीताल में भी गणतंत्र दिवस की धूम
नैनीताल। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने डीएसए मैदान में, कमिश्नर राजीव रौतेला ने आयुक्त कार्यालय में और डीएम विनोद कुमार सुमन ने डीएम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान विशेष कार्यों के लिए 14 पुलिस कर्मियों और चार नागरिकों को सम्मानित किया गया। प्रभात में विधायक संजीव आर्य, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, डीआईजी अजय जोशी, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीडीओ विनीत कुमार आदि शामिल हुए। श्रीराम संस्कृत विद्यालय, रेडक्रॉस सोसायटी, देवभूमि क्रांतिकारी मोर्चा ने भी कार्यक्रम किए। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
पहाड़ में भी आयोजन
भीमताल/भवाली/पतलोट। विकास भवन परिसर में सीडीओ विनीत कुमार ने, मल्लीताल रामलीला मैदान में आदर्श रामलीला कमेटी, तिकोनिया चौराहे पर उद्योग व्यापार मंडल भीमताल और ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। भवाली में पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। सरस्वती शिशु मंदिर भीमताल में बीओबी शाखा प्रबंधक सुनील पांडे, प्रधानाचार्य गोपाल बिष्ट, लवेंद्र रौतेला ने ध्वजारोहण किया। मुक्तेश्वर के केंद्रीय विद्यालय आरवीआई में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पतलोट महाविद्यालय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, जूनियर, इंटर कॉलेजों में भी कार्यक्रम हुए। डालकन्या इंटर कॉलेज में विधायक राम सिंह कैड़ा ने ध्वजारोहण किया। ज्योलीकोट में शहीद हीरा बल्लभ इंटर कॉलेज में शहीद की पत्नी वीरांगना समता भट्ट, पुत्र-पुत्री और परिजनों को सम्मानित किया। खैरना-गरमपानी के इंटर कॉलेजों और प्राइवेट स्कूलों, तहसील, पुलिस चौकी में भी ध्वजारोहण हुआ। बेतालघाट में प्रधानाचार्य भैरव दत्त, रेनू बोहरा, हेम जोशी मौजूद थे।
रामनगर में कई कार्यक्रम
रामनगर। तहसील परिसर में तहसीलदार प्रियंका रानी की मौजूदगी में एसडीएम हर गिरी, कोतवाली में कोतवाल रवि कुमार सैनी, राइंका सेमलखलिया के प्रधानाचार्य बीके राय, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, दून स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक खगेंद्र भट्ट, इंद्र गोस्वामी, प्रधानाचार्या नीलम नगरकोटी, मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या मीना पांथरी, राइंका जस्सागांजा में प्रधानाचार्य डॉ. मधुसूदन मिश्र ने झंडारोहण किया।
कालाढूंगी। तहसील में तहसीलदार गोपाल राम आर्य, नगर पंचायत में अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, थाने में नरेश चौहान, मदरसा फैजुल उलूम में सदर वकील अहमद, मदरसा तालिमुल कुरान में सदर हाजी जलील अहमद, सहकारी समिति में अध्यक्ष शेखर जोशी, राइंका में प्रधानाचार्य एके सिंह, राबाइका में निर्मला जोशी, एएमपीएस में प्रबंधक मनदीप खन्ना, मदर्स होम में वीरेंद्र रौतेला, यूनिवर्सल स्कूल में मोहन चंद्र जोशी, पालीटेक्निक में अखिलेश वर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर में किशन सिंह बिष्ट, गोस्वामी विद्या मंदिर में ब्रजकिशोर गुप्ता, द स्कॉलर एकेडमी में नीतू मठपाल, सिंचाई विभाग में एसडीओ कमलेश पांडे, कालाढूंगी रेंज में आरओ अमित ग्वासाकोटी, बरहैनी रेंज में आरएन गौतम, सेनानी स्थल पर जीवन लाल वर्मा, सीएचसी में प्रभारी डॉ. अमित मिश्रा, कोटाबाग खंड शिक्षा कार्यालय में एबीईओ अमित चंद, बीआरसी में अनुराग पलड़िया, नवोदय विद्यालय में बीईओ बीएन पांडे, डिग्री कॉलेज में डॉ. करुणा खन्नू, दून स्कॉलर्स एकेडमी में प्रबंधक मनोज बुधलाकोटी, राइंका मंगोली में बीड़ी अंडोला ने ध्वजारोहण किया।
स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित
कालाढूंगी। कोटाबाग आंवलाकोट निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरीश चंद्र ढौंडियाल को शासन की ओर से राजस्व कर्मियों ने उनके घर पहुंचकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान सेनानी के पुत्र आशीष ढौंडियाल, पटवारी गिरीश तिवारी, राजीव बिष्ट, सुरेश बुधलाकोटी आदि थे।
चोरगलिया (नैनीताल)। एसएसपी और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने वर्षा काल के दौरान नालों में यात्रियों को बचाने वाले उप निरीक्षक खुशाल राम, कांस्टेबल जगदीश सिंह, बसंत भट्ट, नरेश नाथ और ग्रामीण प्रकाश बिष्ट, मोती सिंह बिष्ट, बालम पचवाड़ी, गंगा सिंह, बंटी आर्य, निर्मलजीत सिंह को सम्मानित किया।
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल के 12 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. आरके वर्मा, डॉ. एमएस रावत, डॉ. एमएस दुग्ताल, शशिबाला पांडे, जगदीश सिंह किरौला, हिमांशु जोशी, प्रताप सिंह, ललित जोशी, मनोज, मोहम्मद इब्राहिम, फार्मेसी प्रभारी केसी आर्य, रोजी पी चंद, किंगला आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में अस्पताल के पीएमएस डॉ. राजेश साह, अपर निदेशक डॉ. तारा आर्य, डॉ. आरएस कुंवर, डॉ. बीके मिश्रा, डॉ. अजय नैथानी मौजूद थे।
लालकुआं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पंत को देहरादून में डीजीपी ने उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया।
यहां भी हुए कार्यक्रम
लालकुआं। पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष लालचंद सिंह, विधायक नवीन दुम्का, पूर्व काबीना मंत्री हरीश चंद्र ने ध्वजारोहण किया। नैनीताल दुग्ध संघ में संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, सेंचुरी पेपर मिल में सीईओ जेपी नारायण, प्रेस क्लब में अध्यक्ष बीसी भट्ट, आईटीबीपी में सहायक कमांडेंट प्रशांत पंत, जनता इंटर कॉलेज में प्रबंधक रमेश कुनियाल और वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, दीप जोशी, भरत नेगी, शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन खिलाफ सिंह दानू, राइंका में प्रधानाचार्य मोहम्मद जाहिद, होली ट्रिनिटी स्कूल में प्रबंधक अजय चौधरी, चाइल्ड सेक्रेड पब्लिक स्कूल में सुनीता शर्मा, चिल्ड्रंस एकेडमी में श्रीष पाठक ने ध्वजारोहण किया।
हल्दूचौड़। पूर्व सैनिक कल्याण समिति हल्दूचौड़ में समिति अध्यक्ष समेत अन्य पूर्व सैनिकों, लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज हल्दूूचौड़ में प्राचार्य आरके गुुप्ता, राइंका हल्दूचौड़ में प्रधानाचार्य हेमंत खोलिया, जीजीआईसी दौलिया में प्रधानाचार्या प्रेम लता आर्या, खष्टी देवी गुरुरानी विद्यालय में प्रधानाचार्या सचिदानंद दुम्का, एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक एलडी पाठक, सेमफोर्ड प्यूचर स्टिक स्कूल में प्रबंधक दयासागर बिष्ट, प्रधानाचार्य चंद्र कला अमोल, जय अरहिंत कॉलेज में प्रबंधक अक्षत जैन, चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में प्रधानाचार्य श्रीष पाठक, भारतीय वीर सैनिक स्कूल में प्रबंधक बसंत पांडे, बीबीएम पब्लिक स्कूल म्रें, प्रधानाचार्य आनंदी गडिया, उमावि में भुवन चंद्र गुणवंत, बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति हल्दूचौड़ में प्रबंधक, 34वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल कैंप हल्दूचौड़ में सेनानी मुकेश यादव ने परेड की सलामी लेते हुए ध्वजारोहण किया।