फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भगवा रंग में रंगेगी ट्रेनें

भगवा रंग में रंगेगी ट्रेनें

Fri, 03 Aug 2018 02:15 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
भगवा रंग में रंगेगी ट्रेनें
indian train
हल्द्वानी। भारतीय रेल अब भगवा रंग में रंगी दिखाई देगी। अब ट्रेनों के कोच गहरे नीले रंग में पेंट नहीं किए जाएंगे। रेल के कोच को भगवा और क्रीम में रंग में रंगा जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे की अधिकारिक जानकारी के मुताबिक रेलवे कारखाना मुख्यालय ने देश के सभी कारखानों में इस बाबत लिखित निर्देश दिए हैं। बरेली के इज्जतनगर स्थित कोच कारखाने में भी लिखित निर्देश आए हैं कि ट्रेन के कोच को अगर पेंट किया जाए तो गहरा नीला रंग न हो। अब अगर कोचों को रंग किया जाएगा तो केसरिया रंग, डिजाइन के अनुसार ही किया जाएगा। साथ ही कोच में सीट, टॉयलेट, लाइट को भी मॉडर्न स्टाइल में बनाया जा रहा है। कारखाने में काम भी शुरू हो गया है। इधर काठगोदाम की संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन के 45 कोच हैं जिनका बरेली के कारखाने में पेंट किया जाता है। हालांकि एक्सप्रेस, मेल का रंग बदलने के लिए मुख्यालय के निर्देश लेने होंगे।
विज्ञापन


30,000 कोच होंगे केसरिया
रेल मंत्रालय पहले चरण में 30 हजार कोचों को केसरिया रंग में रंगने की तैयारी में है। रेलवे ने प्रयोग के तौर पर चेन्नई रेलवे कोच कारखाने में काम किया गया। यहां सफलता मिलने के बाद सभी कारखानों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों के कोच की रंग बदलने (कलर स्कीम) बदलने के लिए निर्देश आए हैं। अधिकारी आपसी समन्वय से रंग बदल सकते हैं।
- संजय यादव, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed