{"_id":"5b4fa9f34f1c1b37748b59b8","slug":"181531947507-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबी में एमए अर्थशास्\nत्र और समाजशास्\nत्र की मेरिट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबी में एमए अर्थशास् त्र और समाजशास् त्र की मेरिट घोषित
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को एमए समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय की मेरिट घोषित कर दी गई। पीजी के इन दोनों विषयों में 50-50 सीटों पर दाखिले होंगे। इधर, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की मेरिट बुधवार को भी जारी न होने से तमाम विद्यार्थी परेशान होते रहे। कालेज प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही इन दोनों कक्षाओं की मेरिट जारी की जाएगी।
प्रभारी प्राचार्य डा. रेखा पांडे ने बताया कि बुधवार को केवल एमए समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय की मेरिट जारी की गई है, एमएससी की मेरिट 21 जुलाई को जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में बीए प्रथम सेमेस्टर में दाखिले 20 जुलाई से शुरू होंगे, मेरिट में चयनित विद्यार्थी अपने मूल अभिलेख सहित निर्धारित कक्षों में पहुंच कर काउंसिलिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। इधर, बीए में दाखिले से दो हजार से अधिक विद्यार्थियों के वंचित होने को लेकर भी छात्र संगठनों में आक्रोश है।