फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   होलैंड के नाशपति खानी है तो पहुंचे भीमताल

होलैंड के नाशपति खानी है तो पहुंचे भीमताल

Thu, 28 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
होलैंड के नाशपति खानी है तो पहुंचे भीमताल
भीमताल (नैनीताल)। हॉलैंड की स्वादिष्ट और रसभरी नाशपाती खाना है तो भीमताल आ जाइए। यहां भीमताल उद्यान विभाग की नर्सरी में इन दिनों हॉलैंड की नाशपाती की अच्छी पैदावार हुई है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की नर्सरी में हॉलैंड की नाशपाती की तीन प्रकार की प्रजातियों से पेड़ लकदक हैं। ये प्रजातियां हुसोई, कोसुई, सनकोई हैं। हॉलैंड की नाशपाती इन दिनों उद्यान में आकर्षण का केंद्र बनी हैं। उद्यान केंद्र के प्रभारी इंचार्ज एसएस बिष्ट ने बताया कि हॉलैंड की ये नाशपाती रामपुर, कानपुर, बरेली, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, गाजियाबाद, हैदराबाद, उत्तराखंड सहित देश के हर राज्यों में बेची जाएंगी। उद्यान विभाग के मुताबिक इस विदेशी नाशपाती का मूल्य 100 रुपये किलो तक जाने की उम्मीद है। हॉलैंड की नाशपाती को पहाड़ में लगाने की उद्यान विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग के माली घनानंद भट्ट ने बताया कि इसे रामगढ़, धानाचूली, मुक्तेश्वर, चौबटिया में लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed