{"_id":"5b25639e4f1c1bf36e8b84ef","slug":"181529176990-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग ने जन्म तिथि का विकल्प हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग ने जन्म तिथि का विकल्प हटाया
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में वकील के दफ्तर पर IT टीम ने का छापा
- फोटो : ANI
हल्द्वानी। आयकर विभाग ने पोर्टल से लॉग इन करने में जन्मतिथि का सुरक्षा विकल्प हटा दिया है। अब सिर्फ लॉग इन आईडी और पासवर्ड से ही आईडी खुल जाएगी और रिर्टन जमा हो जाएगा।
आयकर रिटर्न ऑनलाइन जमा किया जाता है। हर करदाता की एक लॉग इन आईडी होती है। इसके माध्यम से ही रिटर्न जमा किया जाता है। पूर्व में इस आईडी को खोलने के लिए पासवर्ड के साथ साथ एक सुरक्षा का विकल्प जन्मतिथि भी था। यानी जन्मतिथि भी एक पासवर्ड की तरह काम करती थी, गलत होने पर आईडी नहीं खुलती थी।
वहीं आमतौर पर कागजात की जन्मतिथि और असली जन्मतिथि में अंतर होता था इसको लेकर करदाता संशय में रहते थे। हाल ही में आयकर विभाग ने पोर्टल में सुधार किया है। सुरक्षा के विकल्प में जन्मतिथि का विकल्प हटा दिया गया है। अब सिर्फ पैनकार्ड नंबर (आईडी), पासवर्ड और कैप्चा देना होगा। सीए अमन साह ने बताया कि आयकर विभाग ने पोर्टल में सुधार किया है इसी क्रम में सुरक्षा के विकल्प में जन्मतिथि का कॉलम हटा दिया है।