फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब भीमताल में लें हाट एयर बैलून का आनंद

अब भीमताल में लें हाट एयर बैलून का आनंद

Sat, 09 Jun 2018 02:29 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
अब भीमताल में लें हाट एयर बैलून का आनंद
भीमताल में पर्यटकों को हॉट एयर बलून खासा लुभा रहा है, - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पिछले काफी समय से साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में नाम कमा रहे भीमताल ने इस क्षेत्र में एक कदम और बढ़ाया है। साहसिक पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों के साथ साथ अब यहां पहुंचने वाले सैलानियों को हॉट एयर बैलून की भी सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार से शुरू हुआ हॉट एयर बैलून स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

बीते एक दशक के भीतर भीमताल और इसके आसपास के क्षेत्रों में क्याकिंग, पैराग्लाइडिंग, रीवर क्रासिंग, वाटर बाल व घुड़सवारी के चलते यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इससे सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिला है। यहां पहुंचने वाले सैलानी पैराग्लाइडिंग को खूब पसंद करते हैं। इन सबके बाद अब क्षेत्र के साकेत कालोनी निवासी कारोबारी संजय गिरी सैलानियों के मनोरंजन के लिए हॉट एयर बैलून लेकर आए हैं। हॉट एयर बैलून की कीमत 18 लाख रुपये है जिसे जर्मनी से मंगाया गया है। कारोबार से जुड़े स्वप्निल ने बताया कि पंतनगर स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उन्हें बैलून को जमीन से 250 फुट ऊपर तक ले जाने की अनुमति दी है। एक बार में चार सैलानी इसमें बैठ सकते हैं। बैलून के संचालन का जिम्मा पायलट फरमान के पास है जिसे सिविल एविएशन की ओर से इस कार्य के लिए बाकायदा लाइसेंस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed