{"_id":"5b03303b4f1c1bd2408b70f8","slug":"181526935611-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से बुझेगी प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से बुझेगी प्यास
Updated Tue, 22 May 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
chilled water
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार पेयजल किल्लत की समस्या बनी है। क्षेत्रवासियों की मांग पर हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधायक ने अपने अपने क्षेत्रों में पेयजल लाइनों के लिए अपनी निधि से 25.20 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि कालाढूंगी विधायक, लालकुआं विधायक और हल्द्वानी विधायक ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रवासियों के लिए नई पेयजल लाइनों के लिए विधायक निधि से धनराशि मंजूर की है। इन इलाकों में जल्द ही नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी। नई लाइनों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि दमुवाढूंगा के संगम विहार में सबसे अधिक किल्लत है। यहां करीब तीन माह से घरों के नलों में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि के तहत बिछाई जाने वाली नई लाइनों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नई लाइनों के बिछाने से इन इलाकों के लोगों को काफी हद तक पेयजल संकट से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
हल्द्वानी विधायक डॉ. इंदिरा हृदयेश ने दमुवाढूंगा संगम विहार में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए 11.30 लाख रुपये मंजूर किए हैं। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने पनियाली योजना से पनियाली के बैंक कॉलोनी में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए 4.45 लाख रुपये दिए।
लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने मानपुर गौलापार में नई पेयजल लाइन के लिए 1.35 लाख, तल्ली हल्द्वानी कृष्णा नेगी वाली गली के लिए 2.50 लाख रुपये और गौजाजाली बिचली में नलकूप से नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए 5.60 लाख रुपये मंजूर किए हैं।
हल्द्वानी, कालाढूंगी, लालकुआं विधायकों ने दिए 25 लाख रुपये
नई पाइप लाइनों से दूर होगा पेयजल संकट