फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   खाली मत बैठिये मास्साहब

खाली मत बैठिये मास्साहब

Mon, 21 May 2018 02:06 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खाली मत बैठिये मास्साहब
LT Teachers
हल्द्वानी। शासन ने प्रवक्ताओं को रिक्त पीरियड में दूसरी कक्षाओं में पढ़ाने का फरमान जारी तो कर दिया है मगर इससे क्या पढ़ाई पटरी पर आ जाएगी यह बड़ा सवाल है। दरअसल मंडल में शिक्षकों के 3400 पद रिक्त हैं। हाल ही में हाईकोर्ट में भी सरकार को स्वीकार करना पड़ा था कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में करीब 600 शिक्षकों के पद खाली है। सबसे ज्यादा बुरे हालात दूरस्थ क्षेत्रों के हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्वीकार कर रहे हैं कि करीब-करीब हर विषय के शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

शिक्षा सचिव भूपिंदर कौर औलख के आदेश के मुताबिक इंटर के शिक्षक निचली कक्षाओं में जाकर पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आदेश जारी होने से पहले भी प्रवक्ता पढ़ाया करते थे। कुछ ऐसे भी थे जो इसमें ना नुुकुर किया करते थे। आदेश जारी होने के बाद अब इन प्रवक्ताओं को न कहते नहीं बनेगा। अपर शिक्षा निदेशक मुकुल सती के मुताबिक कायदे में शिक्षकों को माह भर में 36 पीरियड पढ़ाने होते हैं। विज्ञान या किसी दूसरी स्ट्रीम में छात्र संख्या कम होने पर कई शिक्षक सिर्फ 18 पीरियड ही पढ़ा पा रहे हैं। इन शिक्षकों को अब अपने बचे हुए 18 पीरियड का उपयोग करने का मौका मिल पाएगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश से शिक्षा विभाग में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होने की समस्या के दूर होने के आसार कम ही हैं। प्रवक्ताओं के लिए हर विषय पढ़ाना भी संभव नहीं होगा। इतना जरूर है कि प्रवक्ताओं के लिए खाली बैठने के अवसर जरूर कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed