{"_id":"5b01d7194f1c1bdf408b6ad1","slug":"181526847257-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से नगर निगम के शौचालयों में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से नगर निगम के शौचालयों में लगा ताला
Updated Mon, 21 May 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जनता से सीधे जुड़ाव वाले नगर निगम के शौचालयों में पांच दिन से ताला लटका है। ताला इसलिए लगाया गया है कि क्योंकि शौचालय की मरम्मत होनी है लेकिन परेशानी हो रही है फरियादियों और कर्मचारियों की। उन्हें शौच के लिए एसडीएम कोर्ट के शौचालय में जाना पड़ रहा है।
नगर निगम के शौचालय एक माह से चोक थे। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इन्हें सही कराने के आदेश जारी किए थे। नौ मूत्रालय और 20 शौचालयों में कछुवा गति से काम चलने के कारण यह पांच दिन से बंद पड़े हैं। बताया जा रहा है कि अभी भी सही होने में इन्हें तीन से चार दिन लग सकते हैं। नगर निगम रोजाना करीब 300 से 400 लोग आते हैं। यहां 90 कर्मचारी भी हैं। शौचालय बंद होने से सभी को परेशान हो रही है।
नगर निगम के शौचालय चोक होने और पाइपों के टूटने के कारण इनके मरम्मत का काम चल रहा है। सफाई निरीक्षक से जल्द काम पूरा करने को कहा गया है। एक-दो दिन में शौचालयों को सही करके खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
-विजेंद्र चौहान प्रभारी सहायक नगर आयुक्त