फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Sun, 13 May 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक को ओवरटेक करते वक्त तल्ली मिरई के पास बाइक ट्रक से टकरा गई और इस पर पीछे बैठा युवक ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने वहां जाम लगा दिया।
विज्ञापन

रविवार अपराह्न करीब चार बजे बसभीड़ा चौखुटिया निवासी भूपेंद्र सिंह बोरा पुत्र खीम सिंह, विक्रम सिंह नेगी (26) पुत्र स्व. मदन नेगी बाइक संख्या (जीएल 6 एसएयू 7733) से कफड़ा से बसभीड़ा आ रहे थे। उनके आगे-आगे एक ट्रक भी चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तल्ली मिरई बैंड स्थित केपीएस स्कूल के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक असंतुलित होकर ट्रक से टकरा गई और इसके पीछे बैठे विक्रम सिंह का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर वहां से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही वहां क्षेत्र के लोगों का हुजूम लग गया। विधायक महेश नेगी, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, एसडीएम रजा अब्बास, थानाध्यक्ष अशोक कुमार समेत बसभीड़ा चौखुटिया से भी लोग वहां आ पहुंचे। गुस्साए लोगों ने रात 10 बजे तक वहां जाम लगाए रखा। रानीखेत के डॉक्टरों ने रात में ही मौके पर आकर शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ओवरटेक करते वक्त तल्ली मिरई के पास हुआ हादसा
गुस्साए लोगों ने लगाया सड़क पर जाम, ट्रक चालक फरार

आज लड़की देखने जाना था विक्रम को
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुर्घटना के मृतक विक्रम सिंह नेगी के घर पर मां और भाई हैं। विक्रम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह सात मई को घर आया था। उसे सोमवार को शादी के लिए लड़की देखने भी जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed