{"_id":"5af71d544f1c1bd4408b4b60","slug":"181526144340-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय में जर्मन भाषा कार्यशाला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय में जर्मन भाषा कार्यशाला शुरू
Updated Sat, 12 May 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय में जर्मन भाषा पर आधारित कार्यशाला शुरू हो गई है। शुभारंभ करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून संभाग की सहायक आयुक्त नीता खुराना ने कहा कि हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी के साथ-साथ जर्मन भाषा का ज्ञान भी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता को बढ़ाएगा। प्राचार्य डॉ. माला तिवारी ने कहा कि संगठन ने रानीखेत को इस कार्यशाला के लिए चयनित किया है, जो कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
मैक्समूलर भवन नई दिल्ली और केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रयासों से देहरादून संभाग के 16 केंद्रीय विद्यालयों से 110 जर्मन भाषा सीखने वाले विद्यार्थी इस कार्यशाला में भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व सहायक आयुक्त नीता खुराना और जर्मन भाषा की परियोजना प्रमुख पुनीत कौर ने दीप जलाकर कार्यशाला का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। परियोजना प्रमुख पुनीत कौर ने छात्र-छात्राओं से जर्मन भाषा को सीखकर कॅरियर संवारने का आह्वान किया। पहले दिन द्वितीय सत्र में केआरसी के जीएसओ-1 ले. कर्नल नक्षत्र भंडारी और आर्मी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य कमलेश जोशी ने कार्यशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से विभिन्न विषयों पर प्रश्न भी पूछे। प्रशिक्षक के रूप में नई दिल्ली से ईवा विरमानी, अनीता भाटिया, मिलिंद शर्मा, गौरव जुयाल, सारा डिसूजा आदि पहुंचे हुए हैं। प्राचार्य डॉ. माला तिवारी ने संगठन का आभार जताया। कहा कि संभाग के 45 केंद्रीय विद्यालयों में से रानीखेत को आयोजन स्थल के रूप में चुना जाना गर्व की बात है। संचालन शिक्षक मंजुल मठपाल ने किया। कार्यक्रम को संजय रावत, प्रभाकर चौरसिया, बलवंत मनराल, राकेश चावला, भावना जोशी, गौरी शंकर आर्य आदि भी सहयोग कर रहे हैं।