{"_id":"5aa6daf74f1c1ba7758b52a2","slug":"181520884471-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंधौर में नहीं खुलेगा गल्फार गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंधौर में नहीं खुलेगा गल्फार गेट
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नंधौर नदी में उप खनिज निकासी बढ़ाने के लिए गेट खोलने की उम्मीद को झटका लगा है। नदी के गल्फार गेट खोलने का प्रस्ताव खारिज हो गया है। अब सिर्फ कड़ा पानी 1, 2 और एमवीआर गेट से ही उप खनिज निकासी होगी।
केंद्रीय वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय ने नंधौर में हर साल 17.42 लाख घन मीटर उप खनिज निकासी की अनुमति दी है। हर साल एक अक्तूबर से 31 मई तक ही नदी में खनन किया जा सकता है। वहीं केंद्र ने नंधौर गेट से निकासी पर भी रोक लगा दी है। इस लक्ष्य को पूरा करने के मकसद से गल्फार गेट खोलने की तैयारी थी। हाल ही में डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने भी नंधौर का दौरा कर गल्फार गेट खोलने के निर्देश दिए थे। इस बाबत वन निगम ने प्रस्ताव बनाकर वन विभाग को दिया था, जो बाद में खारिज हो गया। इससे नंधौर गेट के वाहनों को गल्फार में निकासी लक्ष्य को पूरा करने की तैयारियों को भी झटका लगा है। वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस रावत ने बताया कि गल्फार गेट अब नहीं खोला जाएगा, यह प्रस्ताव खारिज कर दिया गया है।