{"_id":"5a761fc74f1c1bca798b7999","slug":"181517690823-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस दिन से खराब पड़े हैं आधा दर्जन नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस दिन से खराब पड़े हैं आधा दर्जन नलकूप
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर और आसपास के इलाकों के छह नलकूप 20 दिन से खराब पड़े हैं। जलसंस्थान न तो नलकूप ठीक करा रहा है और न ही प्रभावित क्षेत्रवासियों को टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। लोग निजी नलकूप मंगाकर पानी खरीदने को विवश है। क्षेत्रवासियों ने जल्द नलकूपों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
पीपल पोखरा-1, छड़ायल नयाबाद, घूनी नंबर एक, हरिपुर नायक, पनियाली के नलकूपों की मोटर फुंकी है। ट्रांसपोर्ट नगर के ट्यूबवेल की मोटर पिछले 20 दिन में दो बार खराब हो चुकी है। टीपीनगर का नलकूप जलसंस्थान के अधीन है जबकि अन्य ट्यूबवेल नलकूप खंड के अधीन हैं। ट्रांसपोर्ट नगर और हरिपुर नायक में नलकूपों की मरम्मत का काम चल रहा है लेकिन अन्य नलकूपों को ठीक करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है।
टीपीनगर और हरिपुर नायक के नलकूपों की मरम्मत चल रही है। रविवार तक दोनों नलकूपों से पेयजल सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अन्य नलकूपों को ठीक कराने के लिए नलकूप खंड को लिखा गया है। प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
- संतोष कुमार उपाध्याय, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।