फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कीर्ति चक्र विजेता मेजर के बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया था

कीर्ति चक्र विजेता मेजर के बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया था

Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कीर्ति चक्र विजेता मेजर के  बचपन में पिता का साया सिर से उठ गया था
हल्द्वानी। आतंकियों को धूल चटाने वाले कीर्ति चक्र विजेता मेजर विजयंत सिंह बिष्ट का बचपन भी संघर्षों से बीता है। इसके बाद भी उन्होंने अपने भाई के साथ आगे बढ़ने का जज्बा दिखाया और पढ़ लिखकर सेना में ऑफिसर बन गए।
विज्ञापन

विजयंत सिंह बिष्ट की ममेरी बहन पूनम रौतेला यहां दुर्गा कालोनी नवाबी रोड में रहती हैं। उन्होंने बताया कि विजयंत सिंह बिष्ट का पैतृक घर अल्मोड़ा जिले के डोल गांव में हैं। उनके पिता खीम सिंह बिष्ट आईटीडीसी दिल्ली में तैनात थे। विजयंत के मामा आर एस रौतेला एटा में नौकरी कर रहे थे। वहीं मेजर का जन्म हुआ। मेजर के बड़े भाई लेफ्टिनेंट अविनाश सिंह बिष्ट फिरोजपुर (पंजाब) में तैनात हैं। मेजर विजयंत जब पांच साल के थे, तभी पिता की मौत हो गई। पिता के स्थान पर मां हरिप्रिया बिष्ट को आईटीडीसी में नौकरी मिल गई। पिता का साया सिर से उठने के बावजूद दोनों भाइयों ने काफी संघर्ष के साथ दिल्ली में पढ़ाई की। खेलकूद और पढ़ाई में अव्वल दोनों भाइयों का सेना में चयन हो गया। मामा के अलावा उनके बेटों आशीष रौतेला और ममेरी बहन ने काफी सहयोग किया। यहीं कारण है कि मेजर ने अपना मूल पता शांति निवास दुर्गा कालोनी विभाग दर्ज कराया है। ममेरी बहन का कहना था कि फोन आया था कि विजयंत ने उड़ी सेक्टर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है और अपनी फौज को बचाने में अहम भूमिका निभाई है तो गर्व से सीना तन गया। वर्तमान में विजयंत की तैनाती हैदराबाद में है। उनकी मां बड़े भाई के साथ फिरोजपुर (पंजाब) में रहती है। मेजर ने छुट्टी मिलने पर जल्द हल्द्वानी आने का वादा किया है।
विज्ञापन


बेटे ने उत्तराखंड का नाम किया रोशन
मेजर विजयंत की मां हरिप्रिया बिष्ट ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि बेटे ने देश के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उनके दोनों बेटे बहादुर और देश के सच्चे सिपाही हैं। बेटों ने पिता के सपनों को पूरा किया है। देश के हर बच्चे को नौकरी के साथ समाज के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed