फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भगत के ससुराल से इन्दिरा बाहर

भगत के ससुराल से इन्दिरा बाहर

Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
भगत के ससुराल से इन्दिरा बाहर
हल्द्वानी। वार्ड नंबर छह (सुभाष नगर गोविंद पुरा वार्ड) से नए परिसीमन में इंदिरा हृदयेश के घर वाली कालोनी ही बाहर हो गई है। इससे इंदिरा हृदयेश के पक्के माने जाते 200 वोट अब नए वार्ड से हट गए हैं।
विज्ञापन


इसके चलते गोविंदपुरा वार्ड के पूरे समीकरण बदल गए हैं। इस वार्ड में कांग्रेस से चुनाव लड़ने का मन बना रहे लोगों को इंदिरा हृदयेश और भाजपा से चुनाव लड़ रहे लोगों को बंशीधर भगत का सहारा है। यही वार्ड है जिसमें कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के भाई की पत्नी का मायका है और इसी वजह से लोग इस वार्ड को भगत की ससुराल भी मानते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्डों के परिसीमन से पहले तक इस वार्ड में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का घर भी था और इंदिरा के प्रभाव के यहां पर करीब 180 वोट भी थे। परिसीमन में इंदिरा का आवास ही इस वार्ड से बाहर हो गया। वार्ड नंबर छह में भाजपा और कांग्रेस का मत प्रतिशत लगभग बराबर का है। इस विधान सभा चुनाव में भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले में दो वोट अधिक मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वार्ड से कांग्रेस का चुनाव लड़ने वाले दो दावेदार सामने आए हैं। दोनों का दावा है कि इंदिरा कांग्रेस से उनको टिकट दिलाएगी। साथ ही चेतावनी भी दी है कि कांग्रेस के टिकट नहीं देने पर वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। ये हाल बीजेपी कार्यकर्ताओं का भी है। वे बंशीधर भगत से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।

क्या कहा किसने
मैं इंदिरा हृदयेश का करीबी हूं। मैं कांग्रेस से इस वार्ड से सिंबल मांग रहा हूं। मुझे इंदिंरा हृदयेश पर भरोसा है। टिकट मुझे ही मिलेगा। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा। इंदिरा हृदयेश के क्षेत्र में 200 वोट थे। नए परिसीमन में उस भाग को इस वार्ड से हटा दिया है। इस वार्ड से कांग्रेस को 180 वोट मिलते थे।
- नरेंद्र जीत सिंह पार्षद

मैं भाजपा से दावेदारी कर रहा हूं। भाजपा टिकट देती है तो सही, नहीं तो निर्दलीय दमखम दिखाऊंगा। सुभाष नगर गोविंदपुरा वार्ड में सबसे बड़ी समस्या नजूल भूमि की है। भाजपा नेता ने राजनीति के चक्कर में उच्च न्यायालय में नजूल भूमि का मामला दायर किया था। इसी वजह से नजूल भूमि पर लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है।
- राजेंद्र भाकुनी पूर्व सभासद

मैं कांग्रेस की नगर उपाध्यक्ष हूं। मैं टिकट की प्रबल दावेदार हूं। महिला सीट होती है तो मैं कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लडू़ंगी। टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव में उतर जाऊंगी। कांग्रेस अगर वर्तमान पार्षद नरेंद्र जीत सिंह को टिकट देती है तो इसका विरोध करूंगी।
- कमला जोशी

वार्ड में पार्क और सफाई कर्मचारियों की है कमी
वार्ड नंबर छह सुभाषनगर गोविंदपुरा में पार्कों की हालत बहुत खराब है। दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण वार्ड से कूड़ा नहीं उठ पा रहा है।

पार्षद का कहना है कि इंदिरा हृदयेश ने इस वार्ड में करोड़ों रुपये के काम कराए। निगम की ओर से अमृत योजना के तहत एक पार्क का सुंदरीकरण हुआ और पेयजल लाइन पड़ रही है।


उधर, लोगों का आरोप है कि वार्ड में शराब और अवैध धंधे चल रहे हैं। अस्पतालों की गाड़ियां सड़क में खड़ी रहने से आए दिन जाम लगता है। सफाई कर्मचारी 10-10 दिन में नालियां साफ करने आते हैं। पार्कों की हालत खराब है। पेयजल की भी समस्या बनी रहती है।

वार्ड में सबसे बड़ी समस्या अतिक्रमण और जाम की है। पार्क की भी हालत खराब है। नगर निगम की ओर से वार्ड में काम कराए गए हैं। - रितेश बेलवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed