{"_id":"5a4fd48e4f1c1b0f788b6e9d","slug":"181515181198-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिसॉर्ट स्वामी को पकड़ा, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिसॉर्ट स्वामी को पकड़ा, सामान जब्त
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) से नक्शा पास कराए बिना रिसॉर्ट निर्माण कार्य को एसडीएम परितोष वर्मा ने शुक्रवार को दोबारा रोक दिया। उन्होंने मौके पर रखी निर्माण सामग्री जब्त करने के आदेश दिए। निर्माण करा रहे व्यक्ति को कोतवाली भेजा। बाद में शपथपत्र लेकर उसे छोड़ दिया गया। बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट डीडीए सचिव को भी भेजी जा रही है।
गुरुग्राम हरियाणा निवासी प्रवीन यादव डीडीए से नक्शा पास कराए बिना कानिया के पास रिसॉर्ट का निर्माण करवा रहा था। शिकायत मिलने पर एसडीएम वर्मा ने बृहस्पतिवार को मौका मुआयना किया था। उन्होंने रिसॉर्ट का काम रुकवा दिया था। इसके बावजूद शुक्रवार को फिर से रिसॉर्ट निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम पुलिस बल के मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने निर्माण करवा रहे व्यक्ति को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवाते हुए मौके पर रखी निर्माण सामग्री जब्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम निर्माण करवा रहे प्रवीन को भी कोतवाली ले आए, जहां रिसॉर्ट स्वामी ने नक्शा पास कराए, अन्य औपचारिकताएं पूरी कराए बिना निर्माण कार्य न करवाने का शपथ पत्र दिया। इसलिए उसे छोड़ दिया गया। एसडीएम वर्मा ने बताया कि जिस क्षेत्र में निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह इको सेंसेटिव जोन (ईएसजेड) में आता है। संबंधित निर्माण के लिए पहले ईएसजेड की अनापत्ति लेनी होगी, जिसके बाद ही प्राधिकरण से निर्माण का नक्शा पास कराया जा सकेगा।