फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ग्रामीणों ने फूंका नगर निगम का पुतला

ग्रामीणों ने फूंका नगर निगम का पुतला

Tue, 12 Dec 2017 02:21 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने फूंका नगर निगम का पुतला
हल्द्वानी। ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में लोहरियासाल तल्ला, लोहरियासाल मल्ला और आसपास की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन कर नगर निगम प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर कालाढूंगी विकास मंच के संयोजक पूर्व दर्जा मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद निगम मनमानी कर रहा है। युवा नेता मुकेश जोशी और हरिनगर की प्रधान माया तिवारी ने कहा कि नगर निगम ग्रामीणों से टैक्स वसूली कर निगम की आय बढ़ाने और ग्रामीणों को वोट के रूप में इस्तेमाल करने के लिए उन्हें नगर निगम में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य विजय सिंह, हिम्मतपुर तल्ला के प्रधान त्रिभुवन जोशी, गौजाजाली दक्षिण के प्रधान सुरेश जोशी, कुसुमखेड़ा के प्रधान हरीश जोशी, जगदीश नैनवाल, वीरेंद्र सिंह बर्गली, पूरन भट्ट, नवीन शर्मा, बीडीसी सदस्य पवन तिवारी, भानू पलड़िया, हर्षवर्धन मिश्रा, दान सिंह बंगारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed