फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नाराज डाक्टर लंबी छुट्टी पर

नाराज डाक्टर लंबी छुट्टी पर

Wed, 09 Aug 2017 02:35 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
नाराज डाक्टर लंबी छुट्टी पर
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल की हालत बदतर होती जा रही है। एनस्थीसिया विभाग की मनमानी के कारण न्यूरो, आर्थोपेडिक और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सर्जरी न के बराबर हो रही हैं। प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष मनमानी से नाराज होकर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। चिकित्सा-शिक्षा निदेशक और प्राचार्य हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन

एनस्थीसिया विभाग की मनमानी के चलते आर्थोपेडिक, न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओटी के दिन कम कर दिए थे। इसको लेकर तीनों विभागों के विभागाध्यक्षों ने कड़ी आपत्ति जताई थी और प्राचार्य को पत्र भी दिया था। विभागाध्यक्षों का पत्र मिलने के बावजूद राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा तमाशा देखते रहे। प्लास्टिक सर्जरी विभाग की 2014 में ओटी के चार दिन थे। इसे घटाकर दो दिन किया गया और जुलाई में एनस्थीसिया विभाग की विभागाध्यक्ष ने अपनी मनमानी चलाते हुए इसके घटाकर एक दिन कर दिया था। एसटीएच की अव्यवस्थाओं से उक्त विभागों के विभागाध्यक्ष परेशान हैं। सूत्रों की मानें तो अव्यवस्था से आहत प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सक्सेना पांच अगस्त से बीस अगस्त तक लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओटी सिर्फ एक दिन होने के कारण मरीज भी मायूस लौट रहे हैं। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि उन्हें नाराजगी की जानकारी नहीं है। अपने निजी कार्य के लिए डॉ. सक्सेना ने अवकाश लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed