फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चौकीदारी में लापरवाही करने वाले चौकीदार हटेंगे

चौकीदारी में लापरवाही करने वाले चौकीदार हटेंगे

Wed, 09 Aug 2017 02:32 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
चौकीदारी में लापरवाही करने वाले चौकीदार हटेंगे
हल्द्वानी। देर से ही सही वन अफसरों की नींद टूट गई है। तिकोनिया वन परिसर में दूसरी बार चंदन का पौधा कटने की वारदात होने पर डीएफओ हल्द्वानी ने आरओ छकाता को चंदन कटने की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही दोषी चौकीदारों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

वन संरक्षक पश्चिमी वन वृत्त, हल्द्वानी व तराई केंद्रीय वन प्रभाग का तिकोनिया के वर्कशाप लाइन स्थित वन परिसर में दफ्तर है। इसी परिसर में दो-दो आईएफएस अधिकारियों के आवास, वन कर्मचारियों की आवासीय कालोनी भी है। यहां दिन रात वाह्य स्रोतों से तैनात चौकीदारों की ड्यूटी भी रहती है। फिर भी पांच अगस्त को वन्य तस्करों ने परिसर की क्यारी में लगे एक चंदन का पौधा काट दिया था हालांकि तस्कर पौधा ले जाने में असफल रहे थे। यह दूसरी वारदात थी जब वन परिसर से चंदन के पौधे काटे गए थे। वन परिसर में चौकीदारी में लगातार हो रही लापरवाही पर हल्द्वानी डीएफओ सख्त हो गए हैं। डीएफओ ने इन चौकीदारों को हटाने जा रहे हैं साथ ही इनकी जांच भी की जाएगी। डीएफओ डॉ. चंद्रशेखर सनवाल ने बताया कि आरओ छकाता शालिनी जोशी को मामले की जांच करने व दोषी पाए जाने पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed