फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मैदान से पहाड़ चढ़ने से पहले ही नीचे उतार दिए 25 प्राध्यापक

मैदान से पहाड़ चढ़ने से पहले ही नीचे उतार दिए 25 प्राध्यापक

Wed, 26 Jul 2017 02:26 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
मैदान से पहाड़ चढ़ने से पहले ही नीचे उतार दिए 25 प्राध्यापक
हल्द्वानी। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में तैनात 82 प्राध्यापकों के तबादले की शासन ने तीसरी सूची जारी कर दी है लेकिन इसमें करीब 25 प्राध्यापक ऐसे हैं जिन्हें पहली सूची में मैदान से हटाकर पहाड़ भेजा गया था उनके तबादले संशोधित कर दिए गए हैं। ज्यादातर प्राध्यापकों को पहाड़ से फिर मैदान के कालेजों में तैनाती दे दी गई है जबकि कई प्राध्यापकों को वापस पूर्व के महाविद्यालयों में तैनाती मिल गई है। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे प्राध्यापकों को पुन: मनमाफिक कालेजों में तैनाती दिए जाने से उच्चशिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के दावों की भी हवा निकल गई है। मंत्री ने पहले दावा किया था कि मैदानी क्षेत्रों में जमे प्राध्यापकों को पहाड़ भेजा जाएगा मगर कुछ ही दिनों में शासन को अपने आदेश में फेरबदल करना पड़ा।
विज्ञापन

उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी की ओर से स्थानांतरित प्राध्यापकों को आदेश जारी किए जा रहे हैं। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के चीफ प्राक्टर डॉ. आरएस भाकुनी को दोषापानी, इसी कॉलेज से डॉ. सविता भंडारी को कोटद्वार, डॉ. पूनम पांडेय को डोईवाला, डॉ. भुवन जोशी को लोहाघाट, डॉ. दीपा वर्मा को धारी, डॉ. दीपा मखौलिया को रुद्रपुर, डॉ. माया शुक्ला को रानीखेत और डॉ. नीता जोशी को रामनगर स्थानांतरित किया गया है। जानकारी के मुताबिक खटीमा महाविद्यालय से डॉ. श्याम वचन को पहले सोमेश्वर कॉलेज भेजा गया था उन्हें अब अमोड़ी महाविद्यालय स्थानांतरित कर दिया है। रुद्रपुर महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. प्रवीण जैन को पहले अमोड़ी अब बनबसा महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की डॉ. रुचि हरीश आर्य को पहले खटीमा अब एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी भेजा है।
विज्ञापन

खटीमा कॉलेज से डॉ. सिद्वेश्वर सिंह को नारायणनगर और अब बनबसा कालेज, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से डॉ. नीता जोशी को पहले द्वाराहाट और अब रामनगर कॉलेज, काशीपुर कॉलेज से डॉ. नूतन श्रीवास्तव को पहले स्याल्दे और अब बाजपुर भेजा गया है। रामनगर से डॉ. विद्या राय को चौखुटिया अब बाजपुर, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से डॉ. दीपा मखौलिया को पहले रानीखेत और अब रुद्रपुर, काशीपुर कॉलेज से डॉ. मधुकेश गुप्ता को पहले जहरीखाल अब खटीमा, रामनगर से राजीव कन्नौजिया को पहले बागेश्वर और अब मालधनचौड़ में तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर से डॉ. प्रणियता नंद को पहले पतलोट और अब खटीमा, रुद्रपुर से डॉ. शर्मिला सक्सेना को पहले उफरैखाल अब सितारगंज, खटीमा से डॉ. पंकज कुमार को पहले जैंती और अब खटीमा भेजा है। ऋषिकेश से डॉ. पुष्पा उनियाल को पहले देवप्रयाग अब अगरोड़ा काशीपुर से डॉ. अनुपमा तिवारी को पहले मानिला और अब काशीपुर, उत्तरकाशी से डॉ. अरुण कुमार अग्रवाल को पहले काशीपुर अब उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है। राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी से डॉ. केएस सैनी को पहले नरेंद्र नगर कॉलेज और अब वापस महिला कॉलेज हल्द्वानी, जहरीखाल महाविद्यालय से डॉ. संजय कुमार को पहले रानीखेत अब जहरीखाल कालेज में तैनाती दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed