{"_id":"59613eb34f1c1b9c208b4662","slug":"181499545267-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्रीपुरा का नलकूप फुंका, नवाबी रोड पर पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्रीपुरा का नलकूप फुंका, नवाबी रोड पर पेयजल संकट
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। बद्रीपुरा का नलकूप शनिवार को फुंक गया। नलकूप फुंकने से बद्रीपुरा, नवाबी रोड और ऑफिसर कालोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि जल संस्थान का दावा है कि प्रभावित क्षेत्र में गौला नदी से आपूर्ति की जा रही है।
बद्रीपुरा में जल संस्थान का नलकूप है। नलकूप से चार सौ से पांच सौ घरों में आपूर्ति होती है। इससे 1,500 से 2,000 आबादी की प्यास बुझाई जाती है। शनिवार सुबह नलकूप पर भार ज्यादा होने से मोटर फुंक गई। इससे बद्रीपुरा और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आपूर्ति नहीं होने से क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया। इधर, नलकूप फुंकने की सूचना पर शहर एई आरपी डोबवाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बद्रीपुरा, नवाबी रोड और ऑफिसर कालोनी में नलकूप व गौला से भी आपूर्ति की जाती है। इसलिए गौला का पानी दिया जा रहा है। एई डोबवाल ने बताया कि जल संस्थान ने नलकूप फुंकने की शिकायत पर मरम्मत शुरू कर दी है।