{"_id":"596291d54f1c1b14598b4672","slug":"18-snakes-left-in-the-forest-of-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के जंगल में 18 सांप छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के जंगल में 18 सांप छोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के जंगल में 18 सांप छोड़े
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। सेव द स्नेक एंड वाइल्ड लाइफ वेलफेयर सोसायटी ने रविवार को 18 सांपों को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। सोसायटी के सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप ने सप्ताहभर में ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के घरों में घुसे सांपों को पकड़ा था। इनमें 13 फुट लंबा एक किंग कोबरा, एक अजगर, 13 धामन, 1 बुल्फ स्नेक, 1 कोबरा, 1 कुकरी सांप था। इन सांपों को रामनगर वन प्रभाग के साथ लेकर आरक्षित वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। इस दौरान सोसायटी की ज्योति कश्यप, किशन कश्यप, अर्जुन कश्यप, अनुज कश्यप आदि थे।
विज्ञापन