फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   anukriti and abha win gold in shooting

शूटिंग में अनुकृति और आभा ने जीता गोल्ड

Mon, 20 May 2019 10:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरमपानी (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 20 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
anukriti and abha win gold in shooting
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रातीघाट स्थित जाख मोटर मार्ग किनारे तीन दिनी राष्ट्रीय क्रॉसबो शूटिंग प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के 91 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में अनुकृति साहू और सीनियर वर्ग में आभा ढिल्लन ने गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन


नैनीताल रिवर कैंप की ओर से प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। इसका शुभारंभ भारत की महिला शूटर आभा ढिल्लन ने किया और विजेताओं को पुरस्कार बांटे। फील्ड एंड टारगेट शूटिंग इंडिया एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जमीर अहमद ने बताया बर्सिलोना ओलंपिक में भारत की पहली महिला शूटर के रूप में आभा ढिल्लन ने हिस्सा लिया। 10 मई को उत्तर प्रदेश के कानपुर में खिलाड़ियों का चयन हुआ था।
विज्ञापन


उसके बाद 17, 18, 19 मई को प्रतियोगिता रातीघाट में नैनीताल रिवर कैंप में हुई। प्रतियोगिता में गुजरात महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश हरियाणा, मध्य प्रदेश के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। आयोजक समिति के आदीब अली ने बताया कि रातीघाट से नेशनल क्रॉसबो चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी रूस में होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed