फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   यूओयू में सब कुछ ओके, एमएससी शुरू होने की बंधी उम्मीद

यूओयू में सब कुछ ओके, एमएससी शुरू होने की बंधी उम्मीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
यूओयू में सब कुछ ओके, एमएससी शुरू होने की बंधी उम्मीद
हल्द्वानी। यूजीसी की टीम ने मंगलवार को भी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मानकों की जांच की। टीम ने विश्वविद्यालय के मॉडल अध्ययन केंद्र एवं आम्रपाली अध्ययन केंद्र का निरीक्षण कर वहां अकादमिक व्यवस्थाओं को देखा। अगर सब ठीक ठाक रहा तो यूओयू को नया सत्र शुरू होने से पहले एमएससी पाठ्यक्रम संचालित करने की यूजीसी से हरी झंडी मिल जाएगी। सूत्रों की मानें तो यूजीसी की टीम यूओयू की व्यवस्थाओं को लेकर संतुष्ट दिखाई दी।
विज्ञापन

यूओयू में यूजीसी ओडिएल रेगुलेशन-2017 के मानकों का परीक्षण करने के लिए यूजीसी की टीम सोमवार को यहां आई थी। गोविंद गुरु विश्वविद्यालय गोधरा, गुजरात के कुलपति प्रो. प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम में यूजीसी के संयुक्त सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के प्रो. एसबी अग्रवाल और डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के प्रो. आरकेएस ढाकरे ने मंगलवार को मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर मॉडल अध्ययन केंद्र को भी देखा। मुक्त विवि प्रशासन की ओर से एमएससी पाठ्यक्रम को दोबारा संचालित करने के संबंध में दिए गए प्रस्ताव पर टीम ने एमबी कॉलेज अध्ययन केंद्र पर प्रयोगशाला के अलावा अकादमिक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने आम्रपाली अध्ययन केंद्र का निरीक्षण किया। तदोपरांत निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की। मुक्त विवि से टीम से समन्वय कर रहे प्रो. आरसी मिश्र ने टीम के सम्मुख विश्वविद्यालय का पक्ष रखा। सभागार में विभिन्न बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे टीम लौट गई। कुलसचिव भरत सिंह ने टीम के सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन



यूओयू में सब कुछ ‘ओके ’, एमएससी शुरू होने की उम्मीद
यूजीसी की टीम दो दिन निरीक्षण कर लौटी
मॉडल अध्ययन केंद्र और आम्रपाली का किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed