फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पब्लिक एवं निजी स्कूलों में नये सत्र में नहीं चल सकेंगी महंगी पुस्तकें

पब्लिक एवं निजी स्कूलों में नये सत्र में नहीं चल सकेंगी महंगी पुस्तकें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक एवं निजी स्कूलों में नये सत्र में नहीं चल सकेंगी महंगी पुस्तकें
हल्द्वानी। पहली अप्रैल से शुरू हो रहे नये शिक्षा सत्र में कोई भी पब्लिक या प्राइवेट स्कूल महंगी पुस्तकें नहीं लगा सकेगा, सभी स्कूलों को एनसीईआरटी पुस्तकें ही लगानी होंगी। दिशा निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शिक्षा महानिदेशक ज्योति यादव की ओर से गाइड लाइन दो मार्च को जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन

कई स्कूलों में प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लगाने की तैयारी की गई है। किस कक्षा में कौन सी प्राइवेट प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लगेंगी, इसकी सूची मंगा भी ली गई हैं। प्री नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में महंगी किताबें लगाई जा रही हैं। कक्षा एक से लेकर आठवीं तक में भी एनसीईआरटी पुस्तकों के साथ प्राइवेट प्रकाशकों की पुस्तकें कोर्स के साथ जोड़ दी हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूलों में नहीं चल सकेंगी महंगी पुस्तकें
शिक्षा विभाग ने एनसीईआरटी पुस्तकें ही लगाने की जारी की है गाइड लाइन


पब्लिक स्कूलों में आवश्यक होने पर अन्य प्रकाशकों की किताबें इस शर्त के साथ उपलब्ध कराई जा सकती हैं कि उनका मूल्य एनसीईआरटी की पुस्तकों के मूल्य से ज्यादा न हो। संबंधित पुस्तकें सीबीएसई के पाठ्यक्रम एवं दिशा निर्देशों तथा सीबीएसई, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके गुप्ता मुख्य शिक्षा अधिकारी

कॉशनमनी, पुन:प्रवेश शुल्क नहीं ले सकेंगे स्कूल
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग ने यह भी हिदायत दी है कि निजी स्कूलों द्वारा कॉशनमनी, पुन: प्रवेश शुल्क, विद्यालय विकास शुल्क नहीं लिया जाएगा। विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से जो भी शुल्क लिए जाएंगे, उनकी सूचना शुल्क का विवरण स्कूल की वेबसाइट पर डालना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed